नवाचार और शिक्षा सुधारों के प्रति संकल्प का दिन है शिक्षक दिवस

Dr.Sarvepalli Radhakrishnan NayaLook
  • लोक भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में बोले बेसिक शिक्षा मंत्री
  •  NCERT व SCERT पाठ्यक्रम लागू होने से अब प्राइवेट विद्यालयों की तरह प्राइमरी से उच्च प्राथमिक तक सभी बच्चों को समान शिक्षा का अवसर
  • शिक्षक राष्ट्र के शिल्पकार, शिक्षा दीपक की तरह जगमगाते हैं : संदीप सिंह
  • बालिका शिक्षा का सबसे सशक्त मॉडल बनकर उभरा है केजीबीवी

लखनऊ। बेसिक शिक्षा मंत्री ने राजधानी स्थित लोक भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन प्रेरणा का दिन है। देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर मनाया जाने वाला शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि राष्ट्र का शिल्पकार होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो स्वयं जलकर दूसरों के मार्ग को प्रकाशित करता है। गुरु ही बच्चों के जीवन में समझ, संस्कार और व्यक्तित्व का आकार देते हैं। यही कारण है कि हमारी सरकार शिक्षकों के योगदान को नमन करती है। यह दिन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि नवाचार और शिक्षा सुधारों के प्रति संकल्प का भी है।

उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में शिक्षकों की निष्ठा और सहयोग से उत्तर प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है। स्मार्ट क्लास, लर्निंग बाय डूइंग और कायाकल्प जैसी योजनाओं ने परिषदीय विद्यालयों को नई पहचान दिलाई है। अब परिषदीय विद्यालयों में भी एनसीईआरटी आधारित पाठ्यक्रम लागू किया गया है। अब प्राइवेट विद्यालयों की तरह प्राइमरी से उच्च प्राथमिक तक सभी बच्चों को समान शिक्षा मिलेगी। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के 746 केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) को 12वीं तक उच्चीकृत कर दिया गया है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये विद्यालय पूरे देश के लिए बालिका शिक्षा का सबसे सशक्त मॉडल बनकर सामने आएंगे। मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश की बेटियों को नामांकन से लेकर इंटर तक की पढ़ाई एक ही परिसर में उपलब्ध हो। उन्होने कहा कि इस समारोह में उन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने संसाधनों की परवाह किए बिना अपने विद्यालयों में नवाचार कर बच्चों का भविष्य संवारा। बेसिक शिक्षा मंत्री ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिक्षक ही वास्तविक राष्ट्र-निर्माता हैं।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Mafia
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

शाइस्ता परवीन बेटे के अंतिम दर्शन करने पहुंची थी? पुलिस ने दिया बड़ा जवाब

Mafia अतीक अहमद की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन एक बार फिर चर्चा में है। अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए हटवा गांव लाया गया। इस दौरान यह चर्चा तेजी से फैल गई कि शाइस्ता परवीन बुर्के […]

Spread the love
Read More
BSP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

UP की राजनीति को बड़ा झटका: BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

BSP उत्तर प्रदेश की राजनीति से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के इकलौते विधायक और बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन […]

Spread the love
Read More