निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर महिला मजदूर की मौत

  • इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा मौके पर छानबीन में जुटे
  • चिनहट के विकल्प खंड दो में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित विकल्प खंड दो में निर्माणाधीन मकान में काम कर रही महिला मजदूर नीचे गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि महिला का पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गई।

चिनहट क्षेत्र के दो व 12 विकल्प खंड दो में रहने वाले लक्ष्मी शाहू का मकान है। लक्ष्मी शाहू ने मकान बनाने का ठेका ठेकेदार हिमांशु त्रिपाठी नाम के ठेकेदार को दिया। बताया जा रहा है कि ठेकेदार हिमांशु त्रिपाठी का मजदूर भागवत प्रसाद द्वारा सोमवार सुबह चिनहट तिराहे के पास स्थित लेबर अड्डा से काम करने के लिए एक महिला मजदूर को लाया था। निर्माणाधीन मकान में काम करते समय महिला का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गई। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घायल महिला मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला मजदूर की पहचान आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित लोहरा ठाकुरपुर व हाल पता चिनहट कस्बा निवासी 40 वर्षीय रिंकी निषाद के रूप में हुई।

Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More
Central UP

व्यापार मंडल ने किया भव्य आयोजन, कन्याओं के चरण पखार लिया आशीर्वाद

लखनऊ में 251 कन्याओं का भव्य पूजन, व्यापार मंडल के आयोजन की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। लखनऊ के उतरेटिया क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा 251 कन्याओं का भव्य पूजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर पखारकर पूजा-अर्चना की और उन्हें फल, मिष्ठान, वस्त्र व दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More