गाजीपुर: रिश्तेदार की लड़की को युवक ने उतारा मौत के घाट

Hatya NayaLook
  • उसकी हत्या कर युवक ने भी अपना गला रेता, हालत गंभीर
  • इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
  • दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी चचेरी बहन की गला काटकर हत्या करने के बाद खुद अपना गला रेत कर लहुलुहान हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। रिश्ते में दोनों चचेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र स्थित देवरीडीह गांव निवासी दुर्ग विजय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि मऊ जिले के दोहरी घाट निवासी सुरेंद्र चौहान का 25 वर्षीय बेटा सुनील चौहान अपने रिश्तेदार दुर्ग विजय सिंह के यहां रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कौन सी ऐसी बात हुई कि सुनील ने अपने रिश्तेदार की बेटी मधु का गला काट दिया और खुद भी अपना गला रेत लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां मधु की मौत हो गई। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने युवक को वाराणसी के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

मौसम विभाग का अलर्ट: आज कई राज्यों में होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का भी खतरा

मौसम अलर्ट: झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी Heavy rain alert : देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

तुर्की में शांति की नई पहल: PKK लड़ाकों को सशर्त माफी वाले बिल पर संसद की मुहर

तुर्की में कुर्द शांति पहल को बड़ा झटका नहीं, अहम कदम: संसद ने सशर्त माफी वाले विधेयक को दी मंजूरी Parliament: Conditional amnesty for the PKK :  तुर्की की संसद ने कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) से जुड़े लड़ाकों को सशर्त राहत देने वाले एक अहम विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार इस कानून को […]

Spread the love
Read More