नेपाल के रास्ते भारत में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के तीन पाकिस्तानी आतंकी

dab58213 5b47 4dd7 b023 be33df78d7b9
  • बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में किया हाई अलर्ट

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

पूर्णिया। बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है, क्योंकि खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इन आतंकियों की पहचान हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) के रूप में हुई है। नेपाल की सीमा के रास्ते जैश के तीन आतंकियों के बिहार की सीमा मैं दाखिल होने को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। इस दौरान सीमावर्ती जिलों के सभी पुलिस कप्तानों (एसपी) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरी तरह से सतर्क किया गया है। नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पूर्णिया के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने मीडिया को बताया की राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सीमावर्ती जिलों को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

इन आतंकियों के अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंचने और पिछले सप्ताह बिहार में घुसने की खबर है। आशंका जताई जा रही है कि ये आतंकी देश के किसी भी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तीनों आतंकियों के नाम और तस्वीरें सार्वजनिक कर दी हैं। इनके पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई है? बताया जा रहा है कि ये आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंचे और तीसरे हफ्ते में नेपाल बॉर्डर से बिहार में दाखिल हुए। आशंका है कि ये किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सीमावर्ती जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल में चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पुलिस मुख्यालय ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। बिहार पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिले के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर सूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Spread the love

Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More
Bihar Crime News

सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के […]

Spread the love
Read More
RJD
Bihar homeslider

नहीं रहे लालू यादव के ‘कबाब मंत्री’, पूर्व MLC अनवर अहमद का निधन

RJD राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य अनवर अहमद का रविवार को पटना में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक […]

Spread the love
Read More