दावे फेल उधार के चश्मे भी रहे अंधे: इंसानियत फिर हुई शर्मसार

  • कहानी गूंगी अबला की : बोलने की ताकत नहीं वहशियों से बचने के लिए दौड़ती रही, लेकिन दरिंदों के आगे हार गई
  • खास बात बहादुरपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर हुई घटना और नहीं लगी पुलिस को भनक

बलरामपुर जिले में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यह गूंगी है। उसे बोलने की क्षमता नहीं है। वह किसी से भी इशारे-इशारे में बात करती, लेकिन वह हिम्मत वाली है। वह सोमवार देर शाम करीब आठ बजे अपने ननिहाल से वापस लौट कर घर आ रही थी कि तभी रास्ते में एक युवक उसे दबोचने की कोशिश की तो वह उससे बचने के सड़क पर दौड़ती रही, लेकिन वह दरिंदे के आगे हार गई। बेख़ौफ़ हैवान ने उसे अगवा कर जंगल ले गया और उसकी अस्मत पर डाका डालने के बाद मौके से भाग निकला।

वह बोल नहीं पा रही थी जिसके लाचारी का फायदा उठाते हुए वहशी ने उसकी अस्मत लूट ली। इसकी जानकारी घरवालों को उस समय लगी जब वह खेत में बेसुध पड़ी मिली।

घरवालों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां वह इस कदर सदमे है कि वह इशारे में बात करने में असमर्थ है। इस घटना ने स्थानीय पुलिस की सक्रियता पर सवार इस लिए खड़े कर रहें हैं कि सड़क पर वहशी से के चंगुल से बचने के लिए दौड़ती रही लेकिन चंद कदमों की दूरी पर स्थित बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जरा भी भनक नहीं लग सकी। हालांकि की यूपी पुलिस की ये पहली लापरवाही नहीं इससे पहले भी कई मामलों में लापरवाही बरतने की पोल खुल चुकी है।

इंसानियत को झकझोर देने वाली यह दास्तां बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बसे एक मोहल्ले की है।

एक करीब 22 वर्षीय युवती जो गूंगी है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल गई थी और वह सोमवार देर शाम करीब आठ बजे अपने घर जाने के लिए पैदल किसी पगडंडी रास्ते नहीं बल्कि वह बहादुरपुर पुलिस चौकी वाली सड़क से जा रही थी, जहां हर समय पुलिस मुस्तैद रहने का दावा करती है।

बताया जा रहा है कि उस युवती के पास बोलने की छमता नहीं है क्यों कि वह गूंगी है। इसी लाचारी का फायदा उठाते हुए एक युवक उसके पीछे पड़ गया। कुछ सेकंड की सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दरिंदे से बचने के लिए भाग रही है, लेकिन वह हैवान की हैवानियत के आगे हार गई।बेख़ौफ़ हैवान ने उसे दबोच कर जंगल में ले गया और मुंह काला कर मौके से भाग निकला।

यह हाल में हुई घटना का मामला है इससे पहले वर्ष 2014 में मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली क्षेत्र में एक विक्षिप्त महिला को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाकर इंसानियत को तार-तार किया था।

International Purvanchal

महराजगंज में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, DM ने बनाया कंट्रोल रूम

महराजगंज। जनपद में घरेलू LPG गैस सिलेंडर की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व अवैध भंडारण पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। गैस वितरण से जुड़ी शिकायतों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना की है। कंट्रोल रूम का मोबाइल […]

Read More
homeslider Purvanchal

नौतनवा में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की बैठक, पदाधिकारियों का गठन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज!शुक्रवार को नगर स्थित एक हाल में आदर्श पत्रकार एसोसिएशन की पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करने तथा संगठनात्मक ढांचे को सक्रिय करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई वरिष्ठ व युवा पत्रकार […]

Read More
Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More