एक प्रतिष्ठित स्कूल की हकीकत: चालक गिरफ्तार , ऊंची रसूख के चलते स्कूल प्रबंधक आजाद

  • जांच पड़ताल की जा रही है पुख्ता सबूत मिलने पर प्रबंधक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई: डीसीपी पूर्वी
  • इंदिरा नगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला, दिल दहला देने वाली घटना से पूरे शहर में स्कूलों की चर्चा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बहुत अफसोस होता है, जब किसी रसूख रखने वाले की गर्दन दबोचने में पुलिस के कदम पीछे हट जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला इंदिरा नगर क्षेत्र के एक स्कूल का है, जहां चालक मोहम्मद आरिफ ने चार वर्षीय मासूम छात्रा के साथ घिनौनी हरकत की। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक मोहम्मद आरिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे दबोच लिया, लेकिन स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार ऊंची रसूख के चलते अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। इस बाबत डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह बयान देते हुए कहा कि आरोपी चालक मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रबंधक संदीप कुमार के मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ फरमान है कि दुष्कर्म जैसी घटनाएं करने वाला या फिर उसका सहयोग करने वाले शख्स को कत्तई नहीं बख्शा जाएगा, लेकिन यहां तो ठीक उल्टा दिखाई दे रहा है। घर से हंसी-खुशी चार वर्षीय मासूम छात्रा स्कूल जाने के लिए निकली, लेकिन उसे क्या मालूम था कि जिस वैन चालक को अंकल कहकर पुकारती थी और वहीं दरिंदा उसके लिए घातक बन जाएगा।

सवाल है कि स्कूल के जिम्मेदार प्रबंधक संदीप कुमार से न्याय की उम्मीद लेकर पीड़ित परिवार ने शिकायत की तो वह इंसाफ दिलाने के बजाए उन्हें डांट कर भगा दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन स्कूल के जिम्मेदार प्रबंधक अभी तक आजाद है। यह घटना बीती 14 जुलाई 2025 की बताई जा रही है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि स्कूल प्रबंधक के मामले में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है, लिहाजा दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Central UP

मेदांता अस्पताल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सम्मान, डॉक्टरों ने दी गर्मी से बचाव की अहम सलाह

मेदांता के डॉक्टरों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को किया सम्मानित, दिए सेहत के अनमोल टिप्स व्यापारियों के स्वास्थ्य के लिए लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टरों ने धूप और लू से बचाव के बताए उपाय विजय श्रीवास्तव लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार को उतरेठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के दस पदाधिकारियों को प्रशस्ति […]

Read More
Central UP

कालीचरण पी.जी. कॉलेज में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन: ‘समय पर पहचान ही है सबसे बड़ा बचाव’

लखनऊ। काली चरण पग कॉलेज की विशाखा समिति द्वारा आज 17  अप्रैल 2026 को मेदांता अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में “स्तन कैंसर जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिला शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना, […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP

सेवानिवृत डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं का शीघ्र होगा निस्तारण: बृजेश पाठक

सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधिमंडल डिप्टी CM से मिला रिटायर डिप्लोमा इंजीनियरों ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान लखनऊ। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनको षष्ठम महाधिवेशन का स्मृति चिन्ह, स्मारिका, सम्मान -पत्र तथा अंग वस्त्र […]

Read More