Headline

सचिवालय कर्मी की पत्नी को घायल कर लूट का राजफाश

sachivalaya
  • दो लुटेरे गिरफ्तार, दो कान की बाली बरामद
  • गाजीपुर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जमीनी मुखबिर तंत्र और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए वरदान साबित हुई। डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम व इंस्पेक्टर गाजीपुर विकास राय की टीम ने गाजीपुर क्षेत्र के बी-32 सचिवालय कॉलोनी निवासी सचिवालय कर्मी हरीश चंद्र पांडेय की पत्नी शशि पांडेय को घायल कर दिनदहाड़े हुई लूट का शुक्रवार राजफाश कर दिया।

सीतापुर जिले के सिधौली व हाल पता इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित समौद्दीपुर निवासी चिरकू उर्फ कपिल कश्यप व मोगली उर्फ रामधीरज कश्यप दबोचा गया।
पुलिस को इनके पास से लूट की दो कान की बाली बरामद हुई है।

सनद रहे कि बीती नौ जुलाई 2025 को गाजीपुर क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी निवासी सचिवालय कर्मी हरीश चंद्र पांडेय के घर लुटेरों ने दिनदहाड़े धावा बोल कर घर में मौजूद उनकी पत्नी शशि पांडेय के ऊपर जानलेवा हमला कर गहने लूट ले गए थे। बदमाश एसी की मरम्मत करने के बहाने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया था।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि जमीनी मुखबिर तंत्र और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो लुटेरों की तस्वीर सामने आ गई।

उन्होंने बताया कि पूर्वी जोन की क्राइम टीम और इंस्पेक्टर गाजीपुर की टीम को लुटेरों की गर्दन दबोचने के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने शुक्रवार को चिरकू और मोगली को दबोच लिया। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि चिरकू गिरोह का सरगना है और इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार चिरकू के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग धाराओं में कुल आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

शादी करने के लिए दिया था घटना को अंजाम

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पूछताछ में पकड़ा गया चिरकू उर्फ कपिल ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहुत जल्द ही शादी होने वाली थी। शादी में और होने वाली पत्नी की महंगी शौक पूरी करने के सोचा कि मोटी रकम कहां से आएगी तो वह अपराध करने का रास्ता तलाशना शुरू कर दिया और अपने साथी मोगली के साथ मिलकर नौ जुलाई 2025 को सचिवालय कर्मी हरीश चंद्र पांडेय के घर दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर लूटपाट कर भाग निकला, लेकिन उसे यह पता नहीं था कि महंगी शौक उसे एक बार फिर अपराधी बना देगा।

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Read More