किसानों का संबल बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

Untitled design 4 e1749713237916
  • वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के 11690 लाभार्थियों को 5.61 अरब रुपये की दी जाएगी सहायता
  • अंबेडकरनगर में शुक्रवार को शिवबाबा स्थान पर जनपद के लाभार्थी किसानों को चेक देंगे सीएम योगी, डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी धनराशि
  • योजना के तहत 431 लोगों को लगभग 21 करोड़ रुपये का प्रदान किया जाएगा चेक
    शुक्रवार को 408 किसान परिवार को पांच लाख, 10 को ढाई लाख, एक को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की दी जाएगी सहायता

लखनऊ,  योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यृ-दिव्यांगता आदि होने पर आश्रितों/परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है। किसी अप्रिय घटना में आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है, जिससे परिवारवालों को जीवनयापन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संकट के समय इस योजना के माध्यम से योगी सरकार ऐसे परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है। यह योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु-विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

शुक्रवार को 431 लोगों को दी जाएगी लगभग 21 करोड़ की सहायता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शुक्रवार (13 जून) को अंबेडकर नगर के शिवबाबा मैदान में जनपद के 431 लोगों को सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी।

प्रदेश के 11690 लोगों को दी जाएगी 5.61 अरब से अधिक की सहायता

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 11690 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें योगी सरकार द्वारा 5 अरब, 61 करोड़, 86 लाख, 28,200 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से लाभान्वित शीर्ष 10 जनपद

जनपद स्वीकृत दावे धनराशि
अंबेडकरनगर 431 20,78,25,000
कुशीनगर 392 19,55,00,000
कानपुर देहात 403 19,51,50,000
मैनपुरी 355 17,66,00,000
जौनपुर 417 17,20,00,000
इटावा 352 17,00,80,000
हरदोई 342 15,99,00,000
लखीमपुर खीरी 334 15,82,50,000
सोनभद्र 307 13,75,75,000
संतकबीर नगर 280 13,35,25,000

साल दर साल बढ़ता गया बजट

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योगी सरकार ने सत्र 2020-21 में इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इसके बाद किसानों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ता गया।

2020 से लाभान्वित किसान व बजट आवंटन
सन बजट लाभार्थी
2020-21 500 करोड़ 11275
2021-22 600 करोड़ 13645
2022-23 650 करोड़ 15231
2023-24 950 करोड़ 23821
2024-25 1000 करोड़ 25575
2025-26 1050 करोड़ 11690

Spread the love

Uttar Pradesh

यूपी में बाढ़ से पहले सरकार अलर्ट, माइक्रो प्लान और अर्ली वार्निंग सिस्टम पर जोर

Uttar Pradesh Flood 2026  : उत्तर प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बाढ़ से पहले की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

प्रयागराज से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘वीबी जी राम जी योजना’ का किया शुभारंभ

Prayagraj News : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज से राष्ट्रीय स्तर पर ‘वीबी जी राम जी योजना’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के 65 जनपदों में एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। योजना का उद्देश्य ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम के […]

Spread the love
Read More
  Prayagraj News
Uttar Pradesh

सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं जनसमस्याएँ

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश   Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को प्रयागराज स्थित सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और […]

Spread the love
Read More