अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन जाने के लिए जा रहा हवाई जहाज पांच मंजिला इमारत से टकराया

images 15
  • अबतक 50 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं
  • जहाज में कुल 242 यात्री सवार थे
  • पुलिस, फायर ब्रिगेड एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी

लखनऊ। गुरुवार दोपहर देश व प्रदेश अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एयर इंडिया विमान AI171 कुछ किलोमीटर चलने के बाद क्रेश होकर पांच मंजिला इमारत में टकराते हुए गिर गया। टक्कर लगते ही जहाज में आग लग गई। इस हादसे में अबतक 50 से अधिक शव निकाले जा चुके हैं। जहाज में कुल 242 यात्री सवार थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरा जहाज क्रैश से पहले पायलट ने तीन बार सिग्नल दिया था
बताते चलें कि गुरुवार दोपहर गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का जहाज़ AI171 टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश होकर पांच मंजिला इमारत में गिर गया। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। अब तक 50 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्यों में जुटी है। जानकार सूत्रों की मानें तो के टेकऑफ के तुरंत बाद ही पायलट ने ‘मेडे’ कॉल दी थी। इसके तुरंत बाद जहाज क्रैश हो गया।

मौटे तौर पर समझें तो यह किसी भी फ्लाइट के लिए सबसे गंभीर आपातकालीन सिग्नल होता है। पायलट आपातकालीन स्थिति में तीन बार मेडे कॉल का सिग्नल देता है। इस हादसे की खबर मिलते ही देश व प्रदेश में हड़कंप मच गया। हादसे की खबर मिलते देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेता मौके पर पहुंचे और वहां की दशा देख दुःख प्रकट किया। यह हादसा कैसे हुआ फिलहाल अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जहाज में सवार यात्रियों में कितने लोगों की जान गई और कितने यात्री जख्मी हुए आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

Spread the love

Manas Bajpai Murder Case
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ हत्याकांड में नया मोड़: मानस बाजपेई को लेकर परिवार और साली के दावों से बढ़े सवाल

Manas Bajpai Murder Case: पत्नी दिव्या मिश्रा और बहन शीबा की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले बैंककर्मी मानस बाजपेई के मामले में अब परिवार के सदस्यों और मृतका के मायके पक्ष की ओर से किए गए अलग-अलग दावों ने जांच को और पेचीदा बना दिया है। एक तरफ मानस के मामा उसे बेहद शांत […]

Spread the love
Read More
Entertainment Uttar Pradesh

‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’ ट्रेलर आउट, मर्डर मिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस

28 अगस्त को आएगी फिल्म Babita Singh reporting: क्राइम और सस्पेंस से भरपूर अपकमिंग फिल्म ‘बबिता सिंह रिपोर्टिंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री निमिषा सजयन एक युवा पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ एक महिला पुलिस अधिकारी की निजी जिंदगी, रिश्तों और […]

Spread the love
Read More
Sports Uttar Pradesh

सचिन के तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने की ओर बढ़ रहे जो रूट

जो रूट बनाम सचिन तेंदुलकर Joe Root vs. Sachin Tendulkar: इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट लगातार टेस्ट क्रिकेट में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में रूट ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 68वां अर्धशतक लगाकर महान भारतीय बल्लेबाज सचिन […]

Spread the love
Read More