फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की निकली लुटेरी दुल्हन

7qp6tjgc director sanoj mishra puja mishra 625x300 11 June 25

नई दिल्ली बॉलीवुड फिल्म के मशहूर फिल्म निर्देशक कुंभ की वॉयरल गर्ल्स मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक महिला ने दिल्ली के नबी करीम थाने में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार करते हुए तिहाड़ जेल भेज दिया था,हालांकि लड़की ने कुछ दिन बाद अपने आरोपों से मुकर गई थी बाद में दिल्ली हाईकोर्ट में अपने हलफनामे में सनोज मिश्रा को झूठे आरोप में फंसाने की बात स्वीकारते हुए बयान दर्ज कराया था। जिसके बाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गिरीश कठपालिया की बेंच ने सनोज मिश्रा को जमानत देते हुए बरी कर दिया था और साजिश में लिप्त सभी सदस्य पर कठोर कार्यवाही करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देशित किया था।

मंगलवार को देर शाम राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की पूजा शर्मा को दिल्ली से गिरफ़्तार किया गया है जिसकी गिरफ्तारी में नया मोड़ सामने आया है पूजा पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है जांच में पता चला पूजा शर्मा का असली नाम नमी मिश्रा है पूजा पहले पति की हत्या और शादी के बाद गहने व नगदी लूट कर फरार हो गई थी, जिसका केस कुड़ी भगतासनी पुलिस थाना जोधपुर में दर्ज़ हुआ था पूजा लंबे समय से फरार चल रही थी जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डायरेक्टर पर रेप के मामले में इसकी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसकी गहनता से जांच की गई तो वहीं लड़की को देखा गया जिसके खिलाफ केस चल रहा था पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और दिल्ली से गिरफ़्तार कर लिया जिसकी जांच चल रही है पुलिस अधिकारी ने कहा अभी इसके क्रिमिनल रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है कि इसने और किसको किसको अपना शिकार बनाया है।

पूजा नाम बदल कर शादी की थी और गहने नगदी लेकर फरार चल रही लुटेरी दुल्हन को तलाशा जा रहा था जांच में यह भी पता चला है कि पूजा शर्मा का आधार कार्ड में नाम पूजा देवी है आधार में मधोबनी आदर्श नगर बिहार का एड्रेस मेंशन है साथ ही उनकी जाति जांगिड़ शर्मा बताई गई है जो कि झांसी उत्तरप्रदेश की निवासी है।

सूत्रों की माने तो फरार चल रही पूजा शर्मा समय समय पर अपना ठिकाना बदलती रहती थी जिसमें मुंबई,दिल्ली,उत्तराखंड,बिहार और उत्तरप्रदेश में रहा करती थी जिसको फिल्मों में हीरोइन बनने का सौंख था और वह हाई प्रोफ़ाइल के लोगों से अपना संपर्क बनाती थी।

कौन है सनोज मिश्रा जिसपर लगाए रेप का आरोप

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा को लॉन्च करने वाले फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा लेखक भी है वह दर्जन भर से अधिक फिल्मों की कहानियां लिख चुके है एक दर्जन से अधिक उनकी फिल्में रही जिसमें लफंगे नवाब,श्रीनगर, गजनवी, शशांक काशी टू कश्मीर और द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल शामिल हैं जिसमें इनका नया प्रोजेक्ट द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म है जिसमें मोनालिसा को इन्होंने कास्ट किया है और जल्द ही इस फिल्म की सूटिंग होने वाली है।

Spread the love

Crime News National State

बेंगलुरु में बड़ी कैश बरामदगी, कार से मिले नौ करोड़ रुपये

घर की तलाशी में मिले 1.3 करोड़ रुपये ₹9 crore in cash seized in Bengaluru: कर्नाटक के बेंगलुरु में आयकर विभाग और पुलिस की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने का मामला सामने आया है। बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर जा रही एक कार से करीब नौ करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए […]

Spread the love
Read More
Sahil, a pellet gun victim
National Politics

साहिल संग पुलिस स्टेशन पहुंचे राहुल गांधी, पैलेट गन मामले में FIR को लेकर उठाए सवाल

Sahil, a pellet gun victim: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। उनके साथ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन से घायल हुए साहिल भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और अब तक हुई जांच […]

Spread the love
Read More
PGB-500 bomb
National Technology

भारत ने बनाया नया खतरनाक बम, दुश्मन के ठिकानों को करेगा ध्वस्त

PGB-500 bomb: भारतीय रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में एक और अहम कदम सामने आया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय वायुसेना 500 किलोग्राम वर्ग के प्रिसिजन गाइडेड बम PGB-500 का परीक्षण करने की तैयारी में हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, इस हथियार का परीक्षण भारतीय वायुसेना के […]

Spread the love
Read More