गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा: करंट लगने से चार लोगों की मौत, तीन लोग झुलसे हालत गंभीर

काशी दास बाबा के पूजन की चल रही तैयारी के दौरान हुई घटना का मामला

लखनऊ। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवर गांव में काशी दास बाबा के पूजन की तैयारी के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगो की मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए ।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह मरदह थाना क्षेत्र स्थित नरवर गांव में सुरेंद्र पंथी के यहां काशी दास बाबा का पूजा होने के लिए भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही थी।

इसी दौरान बड़ा बांस पंडाल के ऊपर से गुजर रहें हाई टेशन तार छू गया, जिसकी चपेट में आकर 35 वर्षीय छोटे लाल यादव, 29 वर्षीय रविन्द्र यादव उर्फ कल्लू, 23 वर्षीय गोरख यादव व 19 वर्षीय अमन यादव की झुलस कर मौत हो गई, जबकि इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल 16 वर्षीय अभिरीक यादव, 32 वर्षीय संतोष यादव व 30 वर्षीय जितेंद्र यादव को अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ईराजा ने बताया कि पूजा के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगो की मौत हो गई और कुछ लोग घायल है जिनका इलाज चल रहा है। विधायक वीरेंद्र यादव ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि इस घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन है, घायलो के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है

Uttar Pradesh

नवज्योति स्कॉलर एकेडमी में वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

सोनौली\महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 घनश्याम नगर स्थित नवज्योति स्कॉलर एकेडमी स्कूल में वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ऋषि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का […]

Read More
Business homeslider Purvanchal Uttar Pradesh

LPG Price Today: लखनऊ से पटना तक जानें अपने शहर का घरेलू गैस सिलेंडर रेट, PNG कनेक्शन पर केंद्र का जोर

नई दिल्ली/लखनऊ। आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में विभिन्न शहरों में हल्की भिन्नता देखी जा रही है। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अप्रैल की शुरुआत में कुछ स्थिरता आई है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज का दाम Citywise LPG Price Today (घरेलू सिलेंडर रेट्स) शहर      […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More