एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन ने किया इन हस्तियों को सम्मानित

  • नवरात्रि के अवसर पर ‘एंजेल’ ने किया वार्षिकोत्सव व होली मिलन समारोह
  • एल्डिको तिराहे पर हुआ आयोजन, लोगों ने एक दूसरे को जमकर दी बधाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। समाज के लिए कुछ कर गुजरने वालों का सम्मान भी समाज में कुछ कर रहे लोग ही करते हैं। कहा भी जाता है समाज तब मजबूत होता है जब उसमें स्थिरता, सहयोग और समन्वय का संगम हो। सम्मान समारोह के आयोजन के पीछे की कहानी भी यही कहती है। आपसी समझ और विश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। कुछ इसी तरह का आयोजन एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन एवं एल्डिको चिनहट गोमती नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा किया गया। एल्डिको तिराहे पर आयोजित हुए इस सम्मान समारोह की पृष्ठभूमि होली मिलन समारोह के नाम से जाना गई।

पिछले मंगलवार को एल्डिको चौराहे स्थित कार्यालय पर संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर दिलीप भार्गव, डॉ. राधे श्याम सोनी, डॉ. नितेश कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव,  क्षेत्रीय पार्षद  शैलेन्द्र वर्मा, थाना चिनहट प्रभारी भरत कुमार पाठक, चिनहट कस्बा चौकी प्रभारी सुशील कुमार, एसटीपी चौकी प्रभारी, धर्मेंद्र सिंह, क्राउन माल चौकी प्रभारी आशीष सिंह का सामाजिक उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रतीक चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार विवेक श्रीवास्तव, पदाधिकारियों में एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, एंजेल विकास सेवा फाउंडेशन महासचिव एवं व्यापार मण्डल जिला महासचिव आशुतोष खरे, व्यापार मण्डल जिला वरिष्ठ महासचिव यादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर), जिला कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम जालान,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता (गप्पू),अनुराग सिंह, योग गुरु एस बी थापा, विवेक श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, सर्वेश राजपूत (राजा),अमन कुमार,ऋषि गुप्ता, कुलदीप यादव, जतिन बजाज,विशाल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बसपा […]

Read More
Central UP

आशियाना सेक्टर एम के झंडे वाला पार्क में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति से होलीमय हुआ माहौल लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम स्थित झंडे वाला पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने होली गीत पर नृत्य पेश कर पूरे पंडाल को होली के रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली गीत […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More