अपाचे सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई के कलेक्शन से छह लाख लूटे

  • पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर कर रही पड़ताल
  • विकासनगर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की शाम सरे शाम सर्राफा व्यवसाई के कलेक्शन एजेंट से छह लाख 80 हजार रुपये लूट ले गए। लूटपाट करने के बाद लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग निकले। लूटपाट होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र स्थित दारु कुइयां गांव निवासी 38 वर्षीय अमित सैनी सर्राफा व्यवसाई पंकज अग्रवाल के यहां नौकरी करता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को किंकर गुप्ता के यहां से छह लाख 80 हजार रुपए की नकदी लेकर जा रहा था।

पुलिस की पूछताछ में अमित सैनी ने बताया कि रास्ते में अपाचे सवार दो बदमाश आए और नोटों से भरा बैग लूटने के बाद मोबाइल फोन लेने के बाद बदमाशों ने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और कुछ दूर बाइक से उतार दिया और भाग निकले।

प्रत्यक्षदर्शियों के मानें तो अमित सैनी लूटपाट का विरोध नहीं किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी के मुताबिक पीड़ित अमित सैनी से गहनता से पूछताछ की गई तो उसकी बातों में कई विरोधभास नजर आया। उन्होंने बताया कि लुटेरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं और उम्मीद है कि जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More