हर गर्भवती को मिले PMSA डे का लाभ : DM

नन्हे खान

देवरिया।  सीएचसी सलेमपुर में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस (PMSMA दिवस) का शनिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने निरीक्षण कर PMSMA डे का हाल जाना। इसके साथ ही 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। DM ने नव निर्मित 50 बेड वाले अस्पताल का निरीक्षण किया और मुख्य चिकित्साधिकारी को इसे शीघ्र शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने CHC पहुंचकर प्रसव कक्ष सहित मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि हर माह की एक, 9, 16, 24 तारीख को PMSMA डे पर गर्भवती की जांच की जाती है। इसका उद्देश्य मातृ और नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इसके मद्देनजर गर्भवती की प्रसव पूर्व जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) की पहचान, पोषण, परिवार नियोजन तथा प्रसव स्थान के चयन के बारे में काउंसलिग की गई।

प्रशिक्षित स्टाफ ने गर्भवती के रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, वजन और गर्भ में बच्चे की बढ़त आदि की जांच की गई। उन्हें खानपान और सरकारी सेवाओं के बारे में बताया गया। उन्हें आयरन, फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियों सहित आवश्यक दवाएं भी दी गईं। जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित करते हुए कहा कि 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत निक्ष:य मित्रों के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी मरीजों को गोद लिया जा रहा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीपीएम पूनम,  जिला मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Politics Purvanchal

नौतनवां में नामित सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह

शासन द्वारा नामित सभी सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं – ऋषि त्रिपाठी विधायक उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज। नगर पालिका परिषद नौतनवां में शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आज बड़े ही भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पांच नामित सभासदों ने पद एवं गोपनीयता […]

Read More
International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
Purvanchal

महेशपुर भंसार अब तक ठप: समझौते के बावजूद संचालन नहीं, पूर्व मेयर विजय अग्रहरि ने उठाए सवाल

सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार, महेशपुर खाली-पूर्व मेयर ने सरकार से की तत्काल कार्रवाई की मांग उमेश चन्द्र त्रिपाठी नवलपरासी (पश्चिम) जिले के महेशपुर क्षेत्र में स्थित “महेशपुर भंसार” कार्यालय आज भी पूरी तरह संचालन में नहीं आ पाया है, जबकि यह भारत-नेपाल के बीच हुए समझौते के तहत “बड़ा भंसार” कार्यालय घोषित किया […]

Read More