चिनहट में कांग्रेसी नेता की दुकान पर गरजा LDA का बुलडोजर

  • स्थानीय सभासद ने संभाला मोर्चा, पार्षद का ग़ुस्सा देख उल्टे पांव भागे एलडीए अफसर
  • आरोप: बिना नोटिस दिए गिरा दी दुकान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के चिनहट तिराहा पर दुकानदारों में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एलडीए विभाग का बुल्डोजर शीबा सिलाई मशीन की दुकान पर पहुंचा। जबतक कांग्रेसी नेता अशफाक उर्फ लाला कुछ समझ पाते कि इससे LDA  के अफसरों ने उनकी दुकान गिराने का हुक्म दे दिया। आदेश मिलते ही LDA का बुल्डोजर लाला की दुकान पर कहर बनकर टूट पड़ा और पूरी दुकान को मलबे में तब्दील कर दिया। इसकी भनक लगते ही स्थानीय सभासद अरूण राय मौके पर पहुंचे और दुकान गिराने का विरोध करते हुए अफसरों से भिड़ गए। सभासद अपने समर्थकों के साथ बुल्डोजर के आगे बैठ गए। सभासद का ग़ुस्सा देख बुल्डोजर पर ब्रेक लग और अधिकारी उल्टे पांव भागे।

सभासद का कहना है कि बिना आगाह किए दुकान पर बुल्डोजर चला तो हम धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगें।
कांग्रेसी नेता अशफाक उर्फ लाला के मुताबिक उनके दुकान में रखी करीब पांच लाख रुपए कीमत की सिलाई मशीन एलडीए ने तोड़ दिया और साथ लाखों रुपए की लागत से बनी दुकान को मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं खास बात यह है कि लाला फल वाले को एलडीए विभाग के साथ मौजूद पुलिस ने थाने ले गई। हालांकि बाद में लाला को थाने से छोड़। वहीं अशफाक उर्फ लाला का कहना है कि एक व्यक्ति के इशारे पर पेशबंदी में LDA  विभाग ने उनकी दुकान को तहस-नहस किया है। वहीं LDA  विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकान गिराने से पहले आगाह किया गया था।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन से धुआं निकलने पर मची अफरातफरी

यूपी । लखनऊ में सोमवार शाम हड़कंप मच गया जब बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की उड़ान IX 1523 को तकनीकी कारणों से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के अनुसार, उड़ान 36,000 फीट की ऊंचाई पर अंबेडकरनगर जिले के पास थी, तभी पायलट ने केबिन के एवियो निक पैनल पर धुआं देखा। पायलट […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More