अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा: शिवम खजूरिया

मुंबई। स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल अनुपमा में प्रेम का किरदार निभा रहे शिवम खजुरिया ने कहा कि इस शो में आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा। शिवम खजुरिया ने कहा, शो अनुपमा का लेटेस्ट प्रोमो एक झलक देता है, उस दमदार ड्रामा की, जो अनुपमा, राही और प्रेम की जिंदगी में खुलने होने वाला है। प्रोमो में एक चौंकाने वाला सच सामने आता है। प्रेम का परिवार कोई और नहीं, बल्कि कोठारी परिवार है। उनके माता-पिता पराग कोठारी और ख्याति कोठारी हैं। ये खुलासा अनुपमा और राही के लिए बड़ा सरप्राइज है, क्योंकि इससे पहले प्रेम ने खुद को अनाथ बताया था। प्रेम के परिवार का सच सामने आने से तीनों के बीच रिश्तों में गहरा बदलाव आ सकता है। अनुपमा, जो हमेशा प्रेम की सच्चाई और उसके रिश्ते को समझती थीं, अब इस नई जानकारी के बाद अपनी सोच को नया रूप देने को मजबूर होंगी।

शिवम खजूरिया ने कहा,प्रेम ने जो सच छिपाया था, उसका कोई न कोई कारण था, और अब ये नया मोड़ उनके जीवन में नई मुश्किलें लेकर आएगा। प्रेम की असली पहचान, यानी वह दरअसल पराग कोठारी का बेटा है, इस खुलासे ने अनुपमा और राही को पूरी तरह चौंका दिया है। रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर होती है, और इस भरोसे का टूटना दोनों के लिए बहुत बड़ा धक्का है। यह विश्वासघात न केवल अनुपमा और राही के प्रेम के साथ रिश्ते को बदल देगा, बल्कि उनके बीच सभी बातचीत पर भी असर डालेगा। आने वाले एपिसोड्स में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा, और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह नये खुलासे कैसे रिश्तों को नया रूप देंगे। राजन शाही निर्मित, सीरियल अनुपमा सोमवार से रविवार तक रात 10 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। (वार्ता)

Entertainment

Reymond King विजयपत सिंघानिया का दुखद अंत,

औलाद ऐसी भी होती है मुंबई: विजयपत सिंघानिया का खौफनाक अंत! जिस इंसान ने दुनिया को ‘The Complete Man’ बनाया, आज उसकी अपनी जिंदगी का अंत इतना अकेला और दर्दनाक हुआ। रेमंड के पूर्व मालिक अब हमारे बीच नहीं रहे। पद्मविभूषण अलंकरण से सम्मानित सिंघानिया ने 87 साल की उम्र में एक छोटे से किराए […]

Read More
Entertainment

मौत के मुंह से वापसी: कैसे सुनील ग्रोवर ने बदली अपनी किस्मत

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ले आती है, जहां से वापसी नामुमकिन लगती है। लेकिन कुछ लोग अपनी इच्छाशक्ति से उस असंभव को संभव बना देते हैं। Sunil Grover की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। हरियाणा से मुंबई तक का सफर उनके लिए आसान नहीं था। आर्थिक तंगी, संघर्ष और अनिश्चितता ने उन्हें कई […]

Read More
Entertainment

रणबीर कपूर का ‘राम’ अवतार और दमदार VFX: क्या बदलने वाला है भारतीय सिनेमा का भविष्य?

भारतीय सिनेमा में पौराणिक कहानियों को नए अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिशें पहले भी हुई हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग नजर आ रहा है। फिल्म Ramayana का टीजर सामने आने के बाद दर्शकों के बीच एक नई उम्मीद जगी है। खासतौर पर रणबीर कपूर  का भगवान राम के रूप में लुक चर्चा […]

Read More