एडवांटेज असम 2.0 समिट: क्षेत्रीय विकास, वैश्विक भागीदारी का अहम मंच

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। असम सरकार ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में 25-26 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले एडवांटेज असम 2.0 शिखर सम्मेलन से पहले वैश्विक निवेश आकर्षित करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। असम की विशाल आर्थिक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोड शो आयोजित करने के लिए आसियान, बिम्सटेक और यूरोपीय संघ से जुड़े क्षेत्रों में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजे गए हैं।

मुंबई और दिल्ली में सफल रोड शो के बाद नौ जनवरी को बैंकॉक में अंतरराष्ट्रीय अभियान शुरू हुआ, जहां भारतीय राजदूत नागेश सिंह ने असम के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, आईटी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री केशव महंत का स्वागत किया। बैंकॉक चरण में थाई व्यवसायों को शामिल करने और आगामी शिखर सम्मेलन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान महंत ने थाईलैंड के पर्यटन एवं खेल मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, वाणिज्य मंत्रालय और निवेश बोर्ड के साथ-साथ अन्य प्रमुख हितधारकों से मुलाकात की। इन चर्चाओं में असम के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक निवेश अवसरों पर प्रकाश डाला गया, जिस दौरान प्रतिभागियों से उत्साहजनक प्रतिक्रियाएं (फीडबैक) प्राप्त हुईं।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल मलेशिया के कुआलालंपुर गया, जहां उन्होंने असम की निवेश क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक और रोड शो आयोजित किया। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक व्यवसायों ने भाग लिया, जिनमें सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, पर्यटन, पाम ऑयल और आईटी सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल थे। महंत ने मलेशिया में प्रमुख व्यावसायिक मंडलों के साथ भी बैठकें कीं। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, उप उच्चायुक्त सुभाषिनी नारायणन ने उन्हें असम के असीमित अवसरों का पता लगाने और इसकी सक्सेस स्टोरी का अभिन्न अंग बनने के लिए आमंत्रित किया।

आउटरीच प्रयासों की यह श्रृंखला भारत की एक्ट ईस्ट नीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य आर्थिक सहयोग को सक्षम बनाना, सांस्कृतिक संबंधों को गहरा करना और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करना है। ‘एडवांटेज असम निवेश एवं बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन’ एक क्षेत्रीय निवेश केंद्र के रूप में असम की प्रगति और क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है।

International Politics Purvanchal

देश में राजस्व बढ़ाने के तस्करी पर लगे कड़ाई से अंकुश- मधु अर्याल

तस्करी पर रोक लगाना नेपाल के एजेंडे में शामिल उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य […]

Read More
homeslider International Politics

पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश कुमार लेखक की गिरफ्तारी से नेपाल में पसरा सन्नाटा

दहशत में हैं भ्रष्टाचारी नेता और अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू।  नेपाल में सत्ता परिवर्तन की अनुभूति का आगाज आगजनी और प्रदर्शनों से होगा, नेपाल की जनता ने ऐसा नहीं सोचा था। ठीक है राजनीति में “बदले की भावना” भी एक अध्याय है लेकिन इसके लिए थोड़ा इंतजार ठीक था। माना कि पूर्व पीएम और […]

Read More
Education homeslider International

नेपाल में शिक्षा माफियाओं पर बालेन सरकार का शिकंजा

15 दिनों में कोचिंग सेंटर बंद करने का आदेश उमेश चन्द्र त्रिपाठी भैरहवा। नेपाल की बालेन सरकार ने शिक्षा के नाम पर चल रहे कोचिंग धंधे पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि अब एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी और ब्रिज कोर्स के नाम पर छात्रों और […]

Read More