यूपी में आजादी के जश्न पर आतंकियों की नजर

अजय कुमार 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को आजादी का पर्व मनाने के लिये आमजन में उत्साह का माहौल है,वहीं खुफिया विभाग को मिले इनपुट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी प्रदेश में कोई बड़ी वारदात करने के लिये साजिश रच रहे हैं। वहीं यूपी पुलिस आजादी के जश्न में किसी भी प्रकार की खलल और किसी तरह के हमले की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध बेहद कड़े कर दिये हैं। डायरेक्टर जनरल पुलिस प्रशांत कुमार ने अपने मताहतों को पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर आतंकी व अन्य संगठनों की गतिविधियों तथा बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया है। रेल, सड़क व हवाई आवागमन पर विशेष सतर्कता बरती जायेगी। पुलिस अधिकारी सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की स्वयं ब्रीफिंग करेंग और खुद भी फील्ड में रहकर फुट पेट्रोलिंग करेगे।

DGP ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी, झांकी व अन्य प्रमुख आयोजनों के दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया है। इसी के साथ गहा है कि प्रमुख कार्यक्रमों से पूर्व एंटी सेबोटाज चेकिंग अवश्य कराई जाए। सभी कार्यक्रम स्थलों पर विशेषकर प्रवेश व निकास द्वारों पर खास सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश भी दिया गया है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, बस अड्डा, मॉल, बाजार, होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस, धार्मिक व अन्य प्रमुख स्थलों पर प्रभावी चेकिंग के साथ ही सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन के माध्यम से निगरानी कराई जायेगी।

प्रशांत कुमार ने कहा संदिग्धों पर कड़ी नजर रहे। प्रदेश में प्रवेश के मार्गों पर तथा सभी जिलों में कड़ी चेकिंग की जाए। ड्रोन व अन्य मानव रहित विमानों की उड़ानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। वहीं स्कूल व कॉलेज के आसपास भी पर्याप्त सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा, खुफिया तंत्र को सक्रिय कर राष्ट्र व समाज विरोधी गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रहे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल व यूपी 112 की पीआरवी मुस्तैद की जाए। सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी किए जाने तथा किसी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी दिया है।

Analysis homeslider International

होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि युद्ध के मैदान में जब बंदूकें खामोश होने लगती हैं, तब झूठ के नगाड़े सबसे जोर से बजते हैं। आज फारस की खाड़ी के तपते पानी में जो कुछ घट रहा है, वह किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं है, लेकिन इस पटकथा का अंत वैसा नहीं […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More