लखनऊ में बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा

      अजय कुमार

लखनऊ। लखनऊ में पुलिस ने मानव तस्करी का एक मामला उजागर किया है। कानपुर में एक कारोबारी के घर से एक नाबालिग के बरामद होने के बाद यह सच्चाई सामने आई है। छानबीन में पता चला है कि लखनऊ के आलमबाग निवासी सुनील मलिक ने दो बच्चों को 60 हजार रुपये में खरीदा था। एक बच्चे को उसने कानपुर में अपने दामाद के पास भेज दिया, जबकि दूसरे को बंधक बनाकर उससे शौचालय साफ कराए जा रहे थे।

कानपुर के गोविंद नगर थाना प्रभारी के मुताबिक मंगलवार रात गुरुग्राम से भगवान नामक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम को फोन कर बेटे को बचा लेने की गुहार लगाई। बताया कि कुछ लोगों ने बेटे को बंधक बना लिया है और उससे मारपीट कर रहे हैं। पुलिस ने कानपुर के गोविंद नगर निवासी फर्नीचर कारोबारी अंकित आनंद के घर छापा मारा। अंकित के घर से 12 साल का बालक मिला। जांच के दौरान बालक ने आपबीती बताई। इसके बाद आरोपी फर्नीचर कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया।

पूछताछ में कारोबारी अंकित ने बताया कि आलमबाग निवासी उसके ससुर सुनील मलिक ने गुरुग्राम निवासी दलाल पप्पू यादव के जरिये बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तरनियाघाट निवासी भगवान महतो उर्फ रामू से 12 व आठ साल के बच्चों को 30-30 हजार रुपये में खरीदा था। आलमबाग से एक बच्चा उसकी पत्नी साक्षी घर के कामकाज के लिए कानपुर ले आई, जबकि दूसरा ससुर के घर पर है। पुलिस ने बच्चे को परिजनों को सौंपने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को सामने देखते ही मासूम बिलख पड़ा। मासूम ने बताया कि मालकिन बहुत मारती हैं। पप्पू यादव ने पिता को तीन माह पहले पैसे कमाने का लालच देकर उसे और चचेरे भाई को आलमबाग लाकर छोड़ दिया था। आलमबाग और कानपुर में दोनों से शौचालय साफ कराने के साथ-साथ बच्चों की गंदगी साफ कराई जा रही थी। कानपुर पुलिस ने अंकित आनंद, साक्षी, सुनील मलिक और बच्चे को लाने वाले पप्पू यादव के खिलाफ FIR  दर्ज की है। सुनील मलिक और मानव तस्कर पप्पू यादव के बीच काफी पुराने संबंध हैं। बताया जा रहा है कि सुनील ने कई बार पप्पू से संपर्क किया। माना जा रहा है कि इसके पहले भी कई बच्चों की तस्करी की गई है। पुलिस का कहना है कि सुनील को गिरफ्तार करने के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Central UP homeslider

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारी

पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज […]

Read More
Central UP

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

DGP सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार  स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा  के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा बताया […]

Read More