नेपाल से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह रहे अलर्ट : सोमेंद्र मीना

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज । नेपाल से आगामी महाकुंभ में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते भारत-नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बॉर्डर पर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए महराजगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

इसी क्रम में SP सोमेंद्र मीना ने आज ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर, शीतलापुर और बहुआर के इंडो-नेपाल बॉर्डर का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और तैनात पुलिस बल को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए और बॉर्डर पार करने वाले लोगों की गहन जांच की जाए।

SP ने सीमावर्ती चौकियों पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाए, लेकिन सुरक्षा मानकों से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए सभी चौकियों पर सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। बता दे कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए SP ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और स्थानीय लोगों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन,एस एसबी और नेपाल पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Purvanchal

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का महराजगंज जनपद में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। सांसद एवं केन्दीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का‌ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज निचलौल,ठूठीबारी बरगदवा क्षेत्र में स्थित पंड़िया ताल समय माता मंदिर प्रांगण में विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रथम आगमन मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सर्व प्रथम पंड़िया […]

Read More
Purvanchal

सोनौली में ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर GST इंटेलिजेंस का छापा

कंप्युटर समेत कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त, एक हिरासत में उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र अंतर्गत सोनौली में सोमवार को डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) लखनऊ की टीम ने एक ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर करीब दस घंटे तक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया और […]

Read More
homeslider Purvanchal

गोरखपुर जेल में बंदी पर हुआ जानलेवा हमला

नया लुक संवाददाता लखनऊ। गोरखपुर जिला जेल में एक बंदी ने साथ में रह रहे दूसरे बंदी पर गाली-गलौज और नुकीली वस्तु से हमला करने का आरोप लगाया है। घायल बंदी ने जेल अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी बंदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक संतकबीरनगर के खलीलाबाद […]

Read More