अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर योगी सरकार का तोहफा

  • परिवहन निगम ने वातानुकूलित जनरथ व शताब्दी सेवाओं के किराये में की लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी
  • भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिवस (25 दिसंबर) से लागू होगा नया किराया

लखनऊ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बुधवार को 100वीं जयंती है। इस उपलक्ष्य में योगी सरकार की तरफ से जन्म शताब्दी समारोह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में योगी सरकार 25 दिसंबर से परिवहन निगम की वातानुकूलित व शताब्दी सेवाओं के किराए में 20 फीसदी की कमी करेगी। यह छूट 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि वातानुकूलित बस सेवाओं को जनोपयोगी बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशती के अवसर पर प्रदेश की जनता को कम किराये का सौगात देने जा रही है। शीतकाल में अधिक से अधिक यात्रियों को वातानुकूलित आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से किराये में कमी की जा रही है। इससे यात्रियों को कम किराया पर शीतकाल में आरामदायक यात्रा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही निगम की एसी बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ेगा, जिससे आय में  वृद्धि होगी।

परिवहन मंत्री के मुताबिक यात्री किराये में लगभग 20 प्रतिशत तक की कमी की गयी है। वातानुकूलित 3X2 जनरथ/शताब्दी बस का किराया 25 दिसम्बर 2024 से 1.63 रुपये प्रति किमी. प्रति यात्री की जगह 1.45 रुपये प्रति यात्री प्रति किमी. तक होगा। इसके अलावा 2X2 जनरथ बस सेवा का किराया 1.93 रुपये प्रति किमी. की जगह 1.60 रुपये यात्री प्रति किमी. होगा।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More