तकनीक ने बदले रिश्तों के मायने..

– अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)
आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन और हर घर में इंटरनेट की सुविधा है। टेक्नोलॉजी ने हमें कई नई सहूलियतें दी हैं, जिनके कारण हमारे कई काम सरल हो गए हैं। चाहे दुनियाभर की खबरें हों, शिक्षा हो या रोजगार, सब कुछ एक क्लिक की दूरी पर है। लेकिन इस टेक्नोलॉजी ने हमारे बीच कुछ ऐसे अनदेखे फासले भी खड़े कर दिए हैं, जिनके बारे में हमने कभी सोचा नहीं था। परिवार में रहने वाले सदस्य पास होते हुए भी भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं।
टेक्नोलॉजी के इस युग ने अपनों के बीच दूरियां बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले भले ही सुविधाओं का अभाव था लेकिन दिलों में एकता, प्रेम और अपनापन था। जैसे-जैसे सुविधाएँ बढ़ती गई हम गैरों के करीब तो आए लेकिन अपनों से ही दूर हो गए । आज हालात ये हैं कि दुनियाभर में क्या चल रहा है ये तो हमें पता है लेकिन घर में रहने वाले सदस्यों के सुख-दुःख की ही हमें खबर नहीं है।
पहले परिवारों में परंपरा थी कि घर के सभी लोग साथ समय बिताया करते थे। साथ बैठकर खाना खाते, त्यौहार मनाते इस समय घर के सभी सदस्य अपने सुख दुःख बांटते, हंसी मजाक करते थे, जिससे परिवार में आत्मीयता बढ़ती थी। लेकिन जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी ने पैर पसारे ये नजारे कल्पना बन गए । आज इतना समय किसी के पास नहीं कि परिवारजनों के साथ बैठ कर खाना खाए या सुख-दुःख बांटे। जो कभी गलती से परिवार के साथ बैठ भी गए, तो सामने बैठे व्यक्ति के दिल का हाल सुनने का समय नहीं है। हर कोई अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त मिलता है। हम टेक्नोलॉजी के जाल में इस तरह उलझते जा रहे हैं कि हमें इसका एहसास तक नहीं हो रहा। कहने को तो टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया हमारी मुट्ठी में कर दी है। दूरी शब्द का नामोनिशान ख़त्म सा हो गया है। लेकिन इस टेक्नोलॉजी का ही ये प्रभाव है कि हमें अपने करीबी या परिवारजन के जीवन की उलझनों का ही पता नहीं है क्योंकि वो किसी सोशल मिडिया साइट पर उपलब्ध नहीं है।
टेक्नोलॉजी की दीवानगी इतनी है कि चाहे कैसे भी माहौल में बैठे हो, पास बैठा व्यक्ति चाहे कितनी भी जरुरी बात बता रहा हो। मोबाइल का एक नोटिफिकेशन ध्यान भटकानेसब कनेक्टेड के लिए काफी है। फिर ना माहौल की संजीदगी का ध्यान रहता है ना सामने बैठे व्यक्ति के बात की महत्वता रहती है। हर कोई अपनी आभासी दुनिया में खोया हुआ है।
ये स्थितियां साफ बताती हैं कि टेक्नोलॉजी पास ला रही हो या नहीं लेकिन दूरियां जरुर बढ़ा रही है। ये दूरियां अकेलापन पैदा कर रही है। अकेलापन अन्य समस्याओं का कारण बन रहा है। हर कोई अपनी दुनिया में ही लगा हुआ है। कहने को भले ही सब कनेक्टेड हैं, लेकिन असल में किसी को किसी से कोई मतलब नहीं। त्यौहार, मंगल कार्य, और ख़ुशी के मौके अब अनजान लोगों के लाइक और कमेन्ट के मोहताज हो गए हैं। पर अपनों की सहमती की अब आवश्यकता नहीं रही।
वैसे तो टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल हमारे जीवन को बेहतर बना सकता है, लेकिन यह हमें अपनों से दूर भी कर सकता है। इस दौर में हमें जरूरत है कि हम अपनी प्राथमिकताएं तय करें और आभासी और वास्तविक दुनिया के बीच में संतुलन बना के चलें। जहाँ मौका मिले वहाँ अपनों के साथ समय बिताने का अवसर न छोड़ें। त्यौहारों और खास मौकों पर मोबाइल से ज्यादा महत्व परिवार को दें। आखिर टेक्नोलॉजी कितनी ही उन्नत हो जाए अपनों के साथ बैठकर बातें करने, उनके सुख-दुख में सहभागी बनने में जो सुख है उसकी बात ही अलग है। अगर हम संतुलन बनाकर चलें, तो टेक्नोलॉजी का लाभ भी उठा सकते हैं और रिश्तों की मिठास भी बरकरार रख सकते हैं।

homeslider Science & Tech

PSLV की लगातार विफलताओं पर इसरो सतर्क, पूर्व वैज्ञानिकों की विशेष समिति गठित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे भरोसेमंद प्रक्षेपण यान पीएसएलवी की हालिया विफलताओं ने वैज्ञानिकों और सरकार की चिंता बढ़ा दी है। पहली बार इसरो ने अपने आंतरिक विश्लेषण के साथ-साथ सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिकों की एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है, जो इन असफलताओं के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इस समिति […]

Read More
homeslider Science & Tech

Microsoft का बड़ा ऐलान: भारत समेत ग्लोबल साउथ में AI पर 50 अरब डॉलर निवेश

नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में बड़े निवेश की घोषणा की है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और प्रेसिडेंट Brad Smith ने कहा कि 2030 तक ग्लोबल साउथ के देशों में 50 अरब डॉलर का निवेश किया जाएगा। इस निवेश का बड़ा हिस्सा AI इंफ्रास्ट्रक्चर और […]

Read More
homeslider International Science & Tech

अंटार्कटिका में दिखा ‘रिंग ऑफ फायर’: बर्फीले महाद्वीप पर चमका अद्भुत सूर्यग्रहण

Solar Eclipse: धरती के सबसे ठंडे और एकांत महाद्वीप अंटार्कटिका में 17 फरवरी को ऐसा खगोलीय नज़ारा दिखाई दिया, जिसने वहां मौजूद वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह एक दुर्लभ अंगुलाकार सूर्यग्रहण था, जिसे आमतौर पर ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। बर्फ से ढकी अनंत सफेदी के बीच जब आसमान में सूर्य […]

Read More