आशियाना परिवार के सिल्वर जुबली समारोह जनवरी में स्थापना दिवस से जुड़े सभी पदाधिकारी होंगे सम्मानित

  • 25 वर्षों से लगातार आयोजित कर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक, कमेटियां गठित

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। आशियाना परिवार अगले सिल्वर जुबली समारोह मनाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर आशियाना निवासी समाजसेवी विनोद रात्रा के आवास पर बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संस्थापक संरक्षक जेपी शर्मा सेवानिवृत पूर्व मुख्य वन संरक्षक ने की। बैठक में आशियाना परिवार लखनऊ से स्थापना वर्ष से जुड़े गणमान्य समाज सेवियों/ नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में विचार विमर्श के बाद तय किया गया कि सिल्वर जुबली समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थापना के समय से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित सभी समाज सेवियों ने आशियाना परिवार के 25 वर्षों में किए गए सामाजिक सेवाओं और क्षेत्रीय विकास के किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इन कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रतिष्ठित समाज सेवी एवं आशियाना परिवार लखनऊ के पूर्व संस्थापक संरक्षक तथा पूर्व राज्यमंत्री नानक चंद लखमानी की अध्यक्षता में एक सर्च कमेटी का गठन किया जाएगा। जो आशियाना परिवार, लखनऊ में इसके गठन वर्ष से लेकर आज तक जिन लोगों ने सहयोग प्रदान किया है, उन्हें ढूंढ कर आगामी वार्षिक बैठक में उनको आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए।

सर्च कमेटी में विनोद रात्रा, देश के प्रतिष्ठित ओज कवि वेद व्रत बाजपेई, समाज सेवी मुरली धर आहूजा, शर्मिला सिंह, इ.भीम राज प्रेम कृपलानी, मुश्ताक अहमद , रत्नेश मिश्रा, सिद्धार्थ जैन, वरिष्ठ पत्रकार एवं आशियाना परिवार के मीडिया प्रभारी राकेश यादव शामिल रहेंगे। इस सर्च कमेटी की कोऑर्डिनेटर (संयोजक) किरण पांडेय प्रबंध कार्यकर्ता रहेंगी। जो समय -समय पर सभी सम्बंधित बैठक एवं अन्य कार्यवाही संपादित कराएंगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट 20 नवंबर तक सौंप देगी। बैठक में समाजसेवी आरटी. पांडेय, ओज कवि मनूव्रत बाजपेई, आर्किटेक्ट इ. गौरव पांडेय भी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में जेपी शर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More