नेपाल के लुंबिनी में सांसद एवं पूर्व मंत्री सी के गुप्ता पर हमला, दो घायल, पुलिस ने बचाई जान

 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रूपंदेही नेपाल! नेपाल के लुंबिनी प्रांत के सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रकेश (सीके) गुप्ता पर शनिवार को उनके ही इलाके में उन पर हमला करने की कोशिश की गई। यह घटना रूपंदेही के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका में इलाका पुलिस कार्यालय के सामने हुई, जहां एक विशेष समुदाय के युवकों के एक समूह ने सीके गुप्ता की गाड़ी को रोक कर उन पर हमला किया। सीके गुप्ता ने दावा किया कि यह हमला नेपाल के उसी क्षेत्र के एक अल्पसंख्यक समुदाय के पूर्व सांसद के समूह के युवाओं द्वारा किया गया। घटना उस समय की है जब गुप्ता एक जनाजे से लौट रहे थे। सीके गुप्ता ने नेपाली मीडिया को जानकारी दी है कि जब उनकी गाड़ी पर हमला हुआ, तो उनके दो दोस्तों में से एकको गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा गया। उन्होंने कहा कि यदि मै गाड़ी से बाहर निकलता तो शायद मेरी हत्या हो जाती। मैं मुश्किल से बच गया।

पुलिस निरीक्षक दीपक मगराती ने बताया कि इस घटना का कारण सोशल मीडिया पर स्टेटस को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है, जिससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा। पुलिस ने समय रहते सीके गुप्ता को सुरक्षित बचा लिया और उन्हें उनके कार्यालय ले गई।

पुलिस ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि पूर्व सांसद फखरुद्दीन खान के समूह के युवाओं और सीके गुप्ता के समर्थकों के बीच एक पुराना विवाद है । पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव है किंतु शांति बरकरार है। हालांकि इस घटना की कड़ी निंदा की जा रही है।

homeslider International

पश्चिम एशिया का तनाव और ‘डिजिटल दुनिया’ पर मंडराता खतरा

नया लुक डेस्क पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच ईरान की ओर से आई हालिया चेतावनी ने वैश्विक चिंता को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया है। यह चिंता सिर्फ सैन्य टकराव तक सीमित नहीं, बल्कि दुनिया की डिजिटल संरचना-इंटरनेट-तक फैलती दिखाई दे रही है। ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने संकेत […]

Read More
homeslider International

ट्रंप के दावों के बीच ईरान का बड़ा हमला: US बेड़े पर मिसाइल, कुवैत एयरपोर्ट निशाने पर

नया लुक डेस्क मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप के जीत के दावों के बीच ईरान ने अमेरिकी और क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Abraham Lincoln को निशाना बनाते हुए क्रूज मिसाइलें […]

Read More
homeslider International

ईरान ने F-18 जेट गिराने का दावा, अमेरिका ने खारिज किया ‘सफेद झूठ’

तेहरान/वॉशिंगटन। मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिका का एक F-18 फाइटर जेट मार गिराया है। इस दावे के साथ ईरान ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें जेट पर एक चमकदार रोशनी गिरती दिख रही है और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। […]

Read More