सुरक्षा में सेंध: सोती रही पुलिस और चोरी हो गई दो बाइक

  • चिनहट कोतवाली परिसर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। खुद को ताकतवर और बहादुर होने का डंका बजाने वाले पुलिस कर्मी भले ही सुरक्षा को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे हों, लेकिन कड़वा सच यह है कि कहीं न कहीं बेइमानी साबित हैॽ गौर करें तो चिनहट कोतवाली परिसर में दो बाइक यूपी 41 डब्ल्यू 5949 और यूपी 32 जे वाई 9702 खड़ी थी।

ये बाइकें पुलिस की निगरानी में थी, इसके बावजूद पुलिस की नाक के नीचे से चोर दोनों मोटरसाइकिल लेकर फुर्र हो गए। एक बाइक इंस्पेक्टर जेपी यादव व एक अन्य व्यक्ति की थी। हालांकि यह पहला मामला नहीं है इससे कुछ साल पहले कोतवाली के मालखाने से पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के भाई रविन्द्र यादव सहित कई लोगों की जमा बंदूकें मालखाने से चोरी हो गई थी। सवाल है कि दूसरों की सुरक्षा करने का जिम्मा लेने वाली पुलिस की ऐसी ही लापरवाही सामने आएगी तो कैसे थमेगा अपराध।

बताया जा रहा है कि इस मामले में मालखाना प्रभारी रजनीश तिवारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारों की मानें तो इस मामले में किसी न किसी पुलिसकर्मी पर अफसरों की गाज गिरना तय है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Central UP

LDA के नोटिस से भड़के उतरठिया के व्यापारी, बैठक कर किया विरोध का ऐलान

“योगी सरकार में नहीं चलेगा उत्पीड़न” व्यापार मंडल, CM से मुलाकात कर नोटिस रद्द कराने की मांग विजय श्रीवास्तव लखनऊ। LDA द्वारा उतरठिया तेलीबाग बाजार के दर्जनों व्यापारियों के पुराने जर्जर बने मकानों दुकानो का विना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये निर्माण का शमन मानचित्र न जमा करने का नोटिस देते हुए निर्देशित किया गया […]

Read More
Central UP Uttar Pradesh

सोशल मीडिया के बाल कॉमेडियनों ऋषभ, रिया और अनुष्का का भव्य सम्मान

विजय कुमार मसौली/बाराबंकी। कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी अदाकारी और हास्य से तहलका मचाने वाले बाल कॉमेडियन ऋषभ, रिया और अनुष्का को बीती रात एक बड़े सांस्कृतिक मंच पर सम्मानित किया गया। इस सम्मान ने बच्चों की खुशी को चार चाँद लगा दिए। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत सतबिसावां निवासी ये तीनों बाल […]

Read More