खेत में शौच के लिए गई किशोरी से गैंगरेप, चिनहट क्षेत्र में पार की दरिंदगी की हद

  • झाड़ियों में अस्त-व्यस्त पड़ी मिली 
  • गले में दुपट्टा कसा और पैर बंधे थे 
  • अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर 
  • पुलिस अधिकारी मौके पर 
  • वहशियों की तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में करीब 11 साल पहले हुए महिला हत्याकांड के बाद भले ही बहू बेटियों के लिए कानून ने नया रूप ले लिया है, लेकिन चिनहट क्षेत्र में सोमवार को एक दुस्साहसिक कांड ने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए।

चिनहट इलाके में दशहरा पर्व पर सुरक्षा-व्यवस्था बेहद कड़ी थी, तब इसी थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह करीब चार बजे घर से शौच के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी को बेखौफ वहशियों ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप कर हर हद पार कर दी। वह सुबह करीब आठ बजे झाड़ियों में अस्त-व्यस्त पड़ी मिली। उसके गले में दुपट्टा कसा हुआ था और पैर भी बंधे हुए थे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल किशोरी को लोहिया अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई हैं।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

सोमवार सुबह करीब चार बजे के समय घर से खेत में शौच के लिए जा रही नाबालिग लड़की को बेखौफ वहशियों ने अगवा कर लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि किशोरी के गले में दुपट्टा कसा हुआ था और पैर भी बंधे हुए थे।

घटना से यही लग रहा है कि वहशी पहले से घात लगाए बैठे थे। इस मामले में डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है है और आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।

डीसीपी पूर्वी के मुताबिक पीड़ित लड़की को अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

मंत्री के सामने वसूली का मामला आने पर होगी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई!

आगरा के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक में उठा जेल में हो रही जेल में वसूली का मुद्दा शासन और मुख्यालय में सेटिंग गेटिंग रखने वाले पर नहीं होती कोई कार्रवाई लखनऊ। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत के बाद भ्रष्टाचार और वसूली में संलिप्त आगरा जेल अधीक्षक पर कोई कार्रवाई होगी। यह सवाल विभागीय […]

Read More