जानिए क्या है ‘डंकी’ के पीछे की कहानी और इसमें छिपे जज़्बात!

मुंबई। डंकी का असली मतलब क्या है? इसका अर्थ है गैर कानूनी रूप से की जाने वाली यात्रा, जिसके जरिए लोग अपने देश से बाहर निकलने के लिए दुनिया भर की सरहदों को पार करते हैं। यह उन अनकहे सपनों और कोशिशों का आईना है जिसे लोग बेहतर ज़िंदगी की तलाश में अपनाते हैं। ट्रैवल ब्लॉगर (Travell Blogger) सूर्य प्रताप ने जब इस सवाल का जवाब जानना चाहा तो वो इस दमदार कहानी से बेहद प्रभावित हुए। वो उम्मीदों और जोखिम के इस सफर के पीछे छिपी कहानियों को उजागर करने के लिए पंजाब के जालंधर पहुंच गए।

यह वीडियो ज़मीनी हकीकत और गहरी भावनाएं बयां करता है। यह दिखाता है कि कैसे जिस परिवार के लोग विदेश जा पाते हैं, वो अपने घर की छतों पर कामयाबी के प्रतीक के रूप में हवाई जहाज की प्रतिकृतियां बना रहे हैं, लोग विदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए प्रार्थना के रूप में स्थानीय गुरुद्वारे में हवाई जहाज का खिलौना चढ़ा रहे हैं। ये अनोखी लेकिन दिल छू लेने वालीं परंपराएं बताती हैं कि लोग खुशियों की तलाश में किस हद तक जाते हैं और अक्सर डंकी जैसे जोखिम भरे तरीके भी अपना लेते हैं। यह वीडियो ऐसी यात्राओं से प्रभावित स्थानीय लोगों और परिवारों के साथ दिल से चर्चा करके इस तरह सरहदों को पार करने के पीछे की हसरतों और खतरों को सामने लाता है।

राजकुमार हिरानी (RajKumar Hirani) निर्देशित शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अभिनीत फिल्म डंकी में भी ऐसे ही जज़्बात हैं, जो घर लौटने की हसरत को बड़ी खूबसूरती से दिखाते हैं। यह दिलचस्प कहानी बेहतर ज़िंदगी की चाहत रखने वालों के संघर्षों और उम्मीदों को दर्शाती है, साथ ही परिवार और अपनेपन के मायने भी बताती है। तो आप भी अपने परिवार के साथ इस दिल छू लेने वाले सफर का एहसास कीजिए!

Entertainment

नेटफ्लिक्स पर छाया ‘मामला लीगल है 2’, कॉमेडी के साथ गंभीर मुद्दों पर करता है चोट

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, लेकिन जिस शो ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह है मामला लीगल है सीज़न 2 । यह कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज इस समय Netflix पर भारत में नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है और लगातार दर्शकों से […]

Read More
Entertainment

समीरा रेड्डी का खुलासा: बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे महंगे बैग, अब हो रहा अफसोस

फिल्म इंडस्ट्री की चमक-दमक जितनी आकर्षक दिखाई देती है, उसके पीछे उतना ही दबाव और दिखावे का खेल भी छिपा होता है। इसी सच को उजागर करते हुए एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने अपने शुरुआती करियर के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने बॉलीवुड में खुद को फिट करने के लिए लाखों रुपये […]

Read More
Entertainment

टूटा हुआ, पर खूबसूरत की सफलता का राज: दमदार कहानी, इमोशन और लीड एक्टर की यादगार परफॉर्मेंस

भारतीय वेब सीरीज टूटा हुआ, पर सुंदर ने अपने अनोखे कंटेंट और गहरी भावनाओं के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। तीन सीजन में फैली इस सीरीज ने प्यार, दर्द और हीलिंग के पहलुओं को बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया है।पहले और दूसरे सीजन में कहानी वीर और समीरा के इर्द-गिर्द घूमती […]

Read More