कारागार मंत्री ने नोएडा जेल की महिला बंदियों से बंधवाई राखी

गौतमबुद्ध जिला जेल में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन

मुलाकातियों की व्यवस्थाओं पर जेल मंत्री ने व्यक्त किया संतोष

लखनऊ/नोएडा। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के दिन गौतमबुद्ध नगर जेल पहुंचकर महिला बंदियों से रक्षा सूत्र बंधवाया। मंत्री को अपने बीच पाकर महिला कैदी काफी प्रफुल्लित नजर आई। इस दौरान जेल मंत्री ने महिला बंदियों से समस्याओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। कारागार मंत्री ने मुलाकातियो के लिए जेल प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जेल के अंदर जिस हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, उसकी जेल के बाहर कल्पना भी नहीं की जा सकती है। जेल की 3932 महिला मुलाकातों और 279 बच्चों ने अपने भाइयों को टीका कर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान नोएडा की लुकसर जेल पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने जेल प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले परिजनों के लिए पेयजल के लिए वाटर कूलर, बैठने के लिए कुर्सी, टेंट, फर्स्ट एड बॉक्स इत्यादि सुविधाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए वह जेल की महिला बैरेक पहुंचे। जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के मुताबिक महिला बैरेक में जिन महिला बंदियों से कोई मिलने नहीं आता है उन महिला बंदियों से राखी बंधवाई। राखी बांधने वाली महिला बंदियों को 100 रुपए का कूपन और मिष्ठान दिया गया। इस दौरान बाहर से आए परिजनों में एक बंदी के पुत्र ने गाना भी सुनाया इसकी सराहना की गई।

इससे पूर्व कारागार मंत्री ने जेल में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में लगे सीसीटीवी, वीडियो वॉल को भी देखा। मंत्री ने जेल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृजेश कुमार के साथ जेलर आरके सिंह, संजय, डिप्टी जेलर ज्ञानलता पाल, मनोरमा, मनोज सिंह के अलावा समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लखनऊ जेल में भी धूमधाम से मना रक्षाबंधन

राजधानी की जिला जेल में भी रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जेल प्रशासन ने आगंतुक महिलाओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने पाए इसके व्यापक इंतजाम किए थे। जेलर ऋतिक प्रियदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक बाहर आई 2795 महिलाएं और 748 बच्चे 1425 बंदियों को राखी बांधने के लिए आए थे। इसके अलावा जेल आवासीय परिसर की 26 बच्चियों ने भी जिन बंदियों को कोई राखी बांधने के लिए नहीं आया था उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। इस मौके पर परिक्षेत्र डीआईजी डा रामधनी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Central UP Uttar Pradesh

प्रतिभा यादव ने किया माता पिता का नाम रोशन

सेवानिवृत जेल अधीक्षक की बेटी ने यूपी पीसीएस में प्राप्त की सफलता कार्याधिकारी पंचायती राज के पद पर हुआ चयन लखनऊ। प्रदेश कारागार विभाग से सेवानिवृत हुए जेल अधीक्षक शिवकुमार यादव की बेटी प्रतिभा यादव ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफलता हासिल कर माता पिता के साथ लखनऊ का नाम रोशन किया है। […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Uttar Pradesh

लखनऊ: कोर्ट और एलडीए की लिखापढ़ी में उलझा मकान विवाद, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम सेक्टर-सी में एक मकान विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला कोर्ट और एलडीए (लखनऊ विकास प्राधिकरण) के बीच उलझा हुआ है, वहीं पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। पीड़िता किरण का आरोप है कि वह पिछले 9 महीनों से विकास […]

Read More