काकोरी शताब्दी वर्ष पर शाहजहांपुर जेल में बही काव्य गंगा

निबंध लेखन प्रतियोगी बंदियों को किया पुरस्कृत

बंदियों ने तालियां से किया कवियों का उत्साहवर्धन

लखनऊ/शाहजहांपुर। काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला कारागार शाहजहांपुर में कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल ने हास्य कवि विजय तन्हा के संयोजन में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कारागार अधीक्षक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अपर जनपद न्यायाधीश शाहजहांपुर पीयूष तिवारी ने मां सरस्वती को माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता एवं शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। इस मौक़े पर कवियत्री संध्या त्रिपाठी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर साहित्यिक संस्था प्रेरणा परिवार द्वारा “कैसे बरकरार रहे देश की एकता और अखण्डता” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सैकडों बंदियों ने प्रतिभा किया जिसमें श्रेष्ठ लेखन के लिए विभा प्रथम, रमनदीप कौर द्वितीय व प्रतिपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनके अतिरिक्त 10 अन्य बंदियों को श्रेष्ठ निबंध लेखन पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंच का संचालन रायबरेली से पधारे प्रख्यात कवि एवं मंच संचालक डा. नीरज पाण्डेय ने किया और कविता पाठ में सिंह गर्जना करते हुए कहा – इतिहास के पन्नों में आज भी है अपनी कुछ खास ही धाक यहाँ की। अयोध्या धाम से पधारे ओजस्वी कवि दुर्गेश पाण्डेय, बाराबंकी से पधारे हास्य कवि आशीष आनंद,लखनऊ से बदायूं कवियित्री संध्या त्रिपाठी कार्यक्रम संयोजक विजय तन्हा ने हास्य व्यंग्य की रचनाएं पर बंदियों ने तालियां बजाकर कवियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने आगंतुको का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेल अधिकारी स्टाफ मौजूद रहा।

Purvanchal

डिजिटल फ्रॉड को रोकने में जागरूकता ही में कड़ी

नाथनगर ब्लाक पर सभागार पर महिलाओं और कर्मियो को बनाया गया जागरूक आशुतोष मिश्रा  संतकबीर नगर। नाथनगर ब्लाक सभागार पर मंगलवार को सीओ अभयनाथ मिश्र और थानाध्यक्ष रजनीश राय के नेतृत्व में साइबर जागरूकता शिविर लगाई गई। इस दौरान महिलाओं और ब्लाक कर्मियों को डिजिटल फ्रॉड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। शिकार होने […]

Read More
Purvanchal

जनपद न्यायाधीश ने नौतनवां तहसील के सभागार में रेवन्यू बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़: अरविंद मलिक तहसील प्रशासन और अधिवक्ता समन्वय से जनता को बेहतर सेवा: नवीन कुमार नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव बोले- संगठन हित सर्वोपरि उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। जनपद न्यायाधीश अरविंद मलिक ने आज नौतनवां तहसील के सभागार में रेवेन्यू वार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह […]

Read More
Purvanchal

मनरेगा पार्क और खेल मैदान का लोकार्पण, ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

विजय कुमार बाराबंकी। जिले के विकासखंड सिद्धार्थ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बंभौरा लोधी में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत निर्मित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क एवं खेल मैदान का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोकार्पण कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह, ब्लॉक प्रमुख आरती […]

Read More