लापरवाहीः जौनपुर की अदालत से भागा सपा नेता हत्याकांड का आरोपी

  • पुलिस की मिलीभगत का शक
  • लापरवाह पुलिसकर्मी निलंबित

ए अहमद सौदागर
लखनऊ। जौनपुर जिले के सैदनपुर गांव निवासी सपा नेता बाला लखन्दर यादव हत्याकांड मामले में आरोपी जयदीप प्रकाश गायकवाड़ शुक्रवार को जौनपुर सत्र न्यायालय से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। वह एक फरवरी 2021 की रात ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर बाला लखन्दर को मौत की नींद सुलाने का आरोपी है।

उसे और उसके साथियों सैदनपुर गांव निवासी ओम चन्द्र गुप्ता उर्फ पवन, उमेश गौड़, मड़ियाहू निवासी निवासी निवासी रितेश सिंह व महाराष्ट्र के शोलापुर निवासी जयदीप प्रकाश गायकवाड़ को पुलिस ने दस फरवरी 2021 को जेल भेजा था। सपा नेता बाला लखन्दर यादव हत्याकांड में शुक्रवार को जयदीप प्रकाश गायकवाड़ को पुलिस अभिरक्षा में दीवानी न्यायालय में पेशी पर लाया गया था। आरोपी जयदीप प्रकाश सुरक्षाकर्मियों को गच्चा कोर्ट से भाग निकला।

इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया और फरार आरोपी की तलाश में एसपी डॉ अजय पाल शर्मा ने पुलिस की टीमें लगाई। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस की टीमें मुंबई जाने वाली ट्रेनों सहित कई जगहों पर खोज रही है।

पुलिस है खुद को तो बचा ही लेगी

यह खेल है क़ानूनी दांव पेंच का। पुलिस इसमें माहिर है। यही वजह है कि लापरवाह पुलिस सुधरने का नाम नहीं लेती। उन्हें निलंबन और बर्खास्तगी का भय भी नहीं सताता और आए दिन बंदी पुलिस अभिरक्षा से भाग निकलते हैं। फरार बंदी और ड्यूटी में लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है।
आरोपी सिपाही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है, जमानत पर रिहा भी हो जाता है लेकिन अधिकांश आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आलाधिकारियों अथवा शासन द्वारा अभियोजन स्वीकृति न मिलने की वजह से उनके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा ही नहीं शुरू होता। यही वजह है कि लापरवाह पुलिसकर्मी लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं।

Central UP

भारी भरकम बजट के नाम पर BJP सरकार का भारी भरकम गुमराह करने वाला बजट: डीपी यादव

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी की भाजपा सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।उन्होंने […]

Read More
Central UP homeslider

आशियाना: दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध विवाहिता को पडा भारी

पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा ए अहमद सौदागर लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को अपने दूसरी महिला से रंगरलियां मनाने का विरोध करना भारी पड गए। पति ने उसे कमरे में बंद करके बेल्ट से जमकर पीट दिया। पीडिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस केस दर्ज […]

Read More
Central UP

सेवानिवृत्त IPS अधिकारी के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन

DGP सहित पुलिस अफसरों ने दिवंगत अधिकारी को दी श्रद्धांजलि  ए अहमद सौदागर  लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार  स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए आईपीएस अधिकारी अखिलेश मेहरोत्रा  के निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई पुलिस अफसरों श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय अखिलेश मेहरोत्रा बताया […]

Read More