मोहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनजर जुलूस के दौरान अर्धसैनिक बलों का रहेगा घेरा

  • संवेदनशील इलाकों में हर शख्स पर रहेगी कैमरे की नज़र
  • चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मोहर्रम पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के द्रष्टिगत जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में जुलूस के दौरान अर्धसैनिक बलों के सुरक्षा घेरे में रखने की तैयारी है।
वीडियो कैमरे और ड्रोन कैमरे की पैनी नजर हर शख्स पर होगी।
जुलूस के दौरान शांति भंग की कोशिश करने वालों से निपटने के लिए राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स व पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है।
वहीं पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के नेतृत्व में सिलसिलेवार पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया कि बुधवार को मोहर्रम का जुलूस निकलेगा इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि जुलूस में किसी की कोई दिक्कत न हो सके।
उन्होंने कहा कि यहां कई ऐसे इलाके हैं जो संवेदनशील माना जा रहा है जिसके चलते इन क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
कमिश्नर के मुताबिक मोहर्रम पर जुलूस के दौरान कोई शरारती तत्व किसी तरह का खलल न डाल सके जुलूस के दौरान अर्धसैनिक बलों का कड़ा घेरा रहेगा। वीडियो कैमरे में हर शख्स कैद किया जाएगा।
इसके अलावा मोहर्रम पर जुलूस के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में भी चाक-चौबंद सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
पुराने लखनऊ के अलावा अन्य इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी कड़ी में पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देश पर सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Purvanchal

तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट […]

Read More
homeslider Purvanchal

गोरखपुर : चरगांवा PHC पर चल रहा कमीशन की दवा का खेल

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों पर बाहर की दवा लिखने और एक्सरे में कमीशनखोरी के आरोप CMO एवं आरोपित डाक्टर के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री गोरखपुर। गोरखपुर के एचएन सिंह चौराहा निवासी विकास कुमार ने मीडिया को पत्र लिखकर राजकीय चिकित्सालय ( पीएचसी चरगांवा) की महिला चिकित्सक डाॅ स्वाति पर गंभीर आरोप […]

Read More