खुले में मांस/मुर्गा बेंच रहे लोगो को हटाने की मांग

  • विश्व हिंदू परिषद के नेता ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
  • फुटपाथ पर मांस कटने से आने जाने वालों को हो रही तमाम दिक्कते

लखनऊ। फुटपाथ और सड़क के किनारे खुले में बिक रहे मांस और मुर्गा की दुकानों को तत्काल हटवाया जाए। इनकी बिक्री पक्की दुकानों पर पर्दा इत्यादि लगाकर कराई जानी चाहिए। यह मांग विश्व हिंदू परिषद लखनऊ दक्षिण अवध प्रांत के अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विश्व हिंदू परिषद के नेता ने कहा है कि राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथ और सड़क के किनारे खुलेआम मांस और मुर्गा बेचा जा रहा है। जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा है कि जरूरी नहीं है कि सभी लोग मांस खाते हैं। मांस विक्रेता फुटपाथ पर खुलेआम स्टूल या तख्त रखकर उस पर मांस काटते है। जिससे रास्ते से आने जाने वाले लोगों को तमाम तरह की दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने लिखा है कि मांस विक्रेताओं के पास नगर निगम का लाइसेंस हो और पक्की दुकान हो। इस दुकान में वह पर्दा लगाकर मांस की बिक्री करें।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि फुटपाथ और सड़क के किनारे स्टूल और जाली लगाकर मांस बेचने वालों को हटवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो विक्रेता बगैर लाइसेंस के मांस बेच रहे हो उन्हे हटवाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Purvanchal

तरयापार विद्यालय का वार्षिकोत्सव: संस्कृति, देशभक्ति और प्रतिभा का भव्य संगम

संतकबीरनगर/नाथनगर। कम्पोजिट विद्यालय तरयापार में बुधवार को वार्षिकोत्सव, अंकपत्र वितरण, सम्मान समारोह और स्कूल चलो अभियान का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, सभ्यता और देशभक्ति की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश चंद्र चौहान और विशिष्ट […]

Read More