इस दिन इस रंग और इस चीज का लगाएँ तिलक, घर में आएगी सुख, शांति और समृद्धि

शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लगाएँ लाल चंदन और पाएँ जीवन में बहुत कुछ…

डॉ. उमाशंकर मिश्र

सनातन धर्म नियम, आचरण और व्यवहार को भी अपनी पूजा पद्धति मानता है। इसी क्रम में एक आचरण शामिल है, तिलक का। वैदिक पंचांग और हिन्‍दू मान्‍यताओं के अनुसार किसी भी देवी या देवता की पूजा तभी सम्पन्‍न मानी जाती है, जब पूजा विधि-विधान से की जाए। पूजा के दौरान माथे पर भगवान के नाम का तिलक भी लगाया जाता है। ऐसे में सनातन धर्म के अनुसार सप्‍ताह के सातों दिन अलग-अलग देवी-देवताओं के नाम समर्पित है, जो हमें हर तरह के कष्‍ट और दुखों से दूर रखते हैं। ऐसे में हर दिन तिलक लगाने का तरीका भी अलग है।

दिन के अनुसार माथे पर तिलक लगाने के नियम
सोमवार
Monday को शिव जी (Shiv Ji) का दिन माना जाता है. इस दिन के स्‍वामी ग्रह चंद्रमा हैं इसलिए इस दिन सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ अत्‍यंत प्रसन्‍न होते हैं और उनकी कृपा बनी रहती है।

2. मंगलवार
Tuesday के दिन हनुमानजी की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।

3. बुधवार
Wednesday का दिन गणेश जी (Ganesha Ji) का दिन होता है। इस दिन के ग्रह स्वामी बुध हैं। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक किया जाता है।ऐसा करने से जातकों की कार्य क्षमता बढती है यश मिलता है।

4. गुरुवार
Thursday को भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती है। इस दिन के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर तिलक लगाया जाता है। मान्‍यता है कि इससे धन संबंधी समस्‍या दूर होती है।

5. शुक्रवार
Friday के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाया जाता है। इससे घर में सुख सुविधाओं का वास होता है। इस दिन सिंदूर का भी तिलक लगाने से लक्ष्‍मी जी की कृपा बरसती है।

6. शनिवार
Saturday भगवान भैरव, शनि और यमराज का दिन है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि (Shani) हैं। इस दिन विभूती, भस्म या लाल चंदन लगाने से भैरव प्रसन्न होते हैं और जीवन लाभ मिलता है।

7. रविवार
Sunday सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा भी हैं। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और डर खत्‍म होता है।

वास्तु दोष
जिनके घर का मुख दक्षिण में हो, वे अपने घर के दरवाजे के बाहर एक गमले में आम का पौधा लगायें और गुरुमंत्र का जप करें इससे घर का वास्तु दोष दूर होगा।

homeslider Religion

बत्तीसी पूर्णिमा व्रत: सुख-समृद्धि और मोक्ष का दुर्लभ अवसर

राजेन्द्र गुप्ता मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा सनातन धर्म में सर्वोत्तम पूर्णिमा मानी जाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद्गीता में स्वयं कहा है – “मासानां मार्गशीर्षोऽहम्”। इसी पावन तिथि से शुरू होने वाला 32 पूर्णिमाओं का अनुष्ठान “बत्तीसी पूर्णिमा व्रत” कहलाता है। इस वर्ष यह शुभारंभ 4 दिसंबर 2025 को हो रहा है। बत्तीसी पूर्णिमा व्रत […]

Read More
homeslider Religion

पिशाचमोचन श्राद्ध: प्रेतयोनि से मुक्ति का पावन अवसर

राजेन्द्र गुप्ता हिंदू धर्म में पितरों की शांति और उनकी सद्गति के लिए कई विशेष श्राद्ध तिथियाँ निर्धारित हैं। इन्हीं में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण तिथि है पिशाचमोचन श्राद्ध। यह श्राद्ध मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में यह पवित्र तिथि 3 दिसंबर, बुधवार को है। खास तौर […]

Read More
homeslider Religion

मत्स्य द्वादशी आज है जानिए पूजा विधि और शुभ तिथि व महत्व

राजेन्द्र गुप्ता मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष के द्वादशी को मनाया जाने वाला यह मत्स्य द्वादशी का पर्व अत्यंत पावन माना जाता है इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा करने से घर परिवार में सुख शांति आती है और संकट दूर होते हैंकहा जाता है कि भगवान विष्णु मत्स्य का रूप धारण करके दैत्य हयग्रीव से चारों […]

Read More