दूसरे ही मैच में धमाका, अपने गुरु का रिकार्ड तोड़ भारत को दिलाई बड़ी जीत

  • खब्बू सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ली धमाकेदार इंट्री
  • यशस्वी जायसवाल के आने के बाद खड़ी होगी सलामी जोड़ी की बड़ी समस्या

नया लुक ब्यूरो

टी-20 विश्वकप के लिए जब इस बल्लेबाज का चयन नहीं हुआ था, तो फैंस ने सोशल मीडिया पर बड़ा तूफान खड़ा किया था। लोगों का कहना था कि भारत का यह ‘यंग टैलेंट’ युवराज सिंह की याद दिलाता है। ठीक वहीं हुआ भी। भारत की ‘यंगिस्तान’ ने जिम्बाब्वे में पहला टी-20 गंवाने के बाद धमाकेदार वापसी कर डाली। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में खेल रही टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 234 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। हरारे में यह किसी टीम का टी-20 में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत इतना बड़ा स्कोर अपने बाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के दम पर कर सका। डेब्यू मैच में चार गेंद खेलने के बाद जीरो पर आउट होने वाले अभिषेक ने दूसरे मैच में शतक जड़ दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों की करारी शिकस्त दी। अभिषेक ने इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया।

23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज Abhishek Sharma ने 46 गेंदों पर शतक जड़ा। उन्होंने इस दौरान आठ छक्के और 7 चौके जड़े। शर्मा ने साल 2024 में सबसे अधिक छक्के जड़ने के मामले में रोहित को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक इस साल टी20 में अब तक 50 छक्के जड़ चुके हैं। वहीं हाल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले रोहित ने 2024 में 46 छक्के जड़े हैं। अभिषेक ने 18 मैचों में छक्कों का अर्धशतक पूरा किया वहीं रोहित ने 25 मैचों में 46 छक्के उड़ाए। विराट कोहली 25 मैचों में 45, शिवम दुबे 25 मैचों में 41, रियान पराग 18 मैचों में 33 जबकि ऋषभ पंत 21 मैचों में 31 छक्के जड़ चुके हैं।

अपने दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में शतक ठोंकने के बाद दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते और भगवान को धन्यवाद करते भारत के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज करने उतरे अभिषेक ने धीमी शुरुआत की थी। एक बार सेट होने के बाद उन्होंने गेंदबाजों की इस कदर कुटाई शुरू की कि वो उखड़ से गए। खासकर उन्होंने स्पिन गेंदबाजों को निशाना बनाया। स्पिनर के खिलाफ ही हैट्रिक छक्का मारकर उन्होंने शतक भी पूरा किया। इस पारी के दौरान वह एक मैच में स्पिन के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। अभिषेक ने अपने ही गुरु युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

अभिषेक शर्मा ने अपनी 100 रनों की पारी में 65 रन स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बनाए। उन्होंने इस दौरान छह छक्के और चार चौके मारे। उन्होंने 28 गेंदों पर ये रन 232 की स्ट्राइक रेट से बनाए। अभिषेक ने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। युवराज ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ 57 रन बनाए थे। 24 गेंदों पर युवी के बल्ले से पांच छक्के और चार चौके निकले थे।

Sports

BCCI ने 2026-27 सीजन का घरेलू शेड्यूल किया ऐलान, भारत में होंगे वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया कुल 22 मैच खेलेगी और ये मुकाबले देश के 17 शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस सीजन में चार विदेशी टीमें भारत का दौरा करेंगी – वेस्टइंडीज, श्रीलंका, […]

Read More
Sports

IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ का इमोशनल बयान, बोले – गलतियों से सीख रहा हूं

IPL 2026 से पहले Prithvi Shaw एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनके करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं, लेकिन अब वह नई शुरुआत के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शॉ को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में  दिल्ली […]

Read More
Sports

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओपनिंग जोड़ी तय,ऋतुराज गायकवाड़ ने किया बड़ा ऐलान

IPL 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की रणनीति धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है। टीम के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में ओपनिंग जोड़ी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है गायकवाड़ ने बताया कि वह इस सीजन में  संजू सैमसन  के साथ […]

Read More