यूपी के युवाओं के क्रिएटिव स्किल्स को निखार रही योगी सरकार

राज्य ललित कला अकादमी की ओर से चलाई जा रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का युवा ले रहे लाभ
राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में चल रही कार्यशाला,
30 जून तक प्रशिक्षुओँ को विभिन्न कलाओं का कौशल सीखने का मिल रहा है मौका
10 से 17 व 18 से 25 वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए किया जा रहा है आयोजन

लखनऊ । गर्मियों की छुट्टियों में उत्तर प्रदेश के युवा दृश्यकला के गुर सीख कर अपने क्रिएटिव स्किल को समृद्ध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप राज्य ललित कला अकादमी की तरफ से राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 10 से 17 और 18 से 25 वर्ष के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गर्मियों में 12 जिलों में यह प्रारंभ हुआ था। इसमें से कई जिलों में प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है, जबकि कई अन्य जिलों में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन शिविर चलेगा।
उत्तर प्रदेश के युवाओं में है असीम प्रतिभा

राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रद्धा शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में असीम प्रतिभा है। इनकी रचनात्मकता को निखारने और दृश्यकला के प्रति अभिरूचि जागृत करने के लिए सीएम योगी की मंशा के अनुरूप लखनऊ समेत प्रदेश के कई जनपदों में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर यह कार्यशाला प्रारंभ की गई थी। लखनऊ में राज्य ललित कला अकादमी में 20 जून तक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं।

ड्रॉइंग,पेंटिंग समेत कई कलाओं की बारीकियां सीख रहे प्रशिक्षु
कार्यशाला में विजुअल आर्ट्स संबंधी बारीकियों को सिखाया जा रहा है जिसमें ड्रॉइंग, स्केचिंग, वॉटर कलर पेंटिंग, फैब्रिक व ऑयल कलर पेंटिंग, मेहंदी डिजायन जैसे विषय प्रमुख हैं। इससे प्रशिक्षुओं की कलात्मक अभिरुचि को नई दिशा व उचित कौशल प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

सीएम योगी ने कहा, जाओ और बाड़े में चला गया बब्बर शेर

इन स्थानों पर भी हो रहा है कार्यशाला का आयोजन…
आगरा के ललित कला संस्थान, सिविल लाइंस में 30 जून, प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दृश्यकला विभाग में 23 जून तक कार्यशाला चलती रहेगी, जिसमें नौनिहाल दृश्यकला की बारीकियों से अवगत हो रहे हैं। वहीं सिद्धार्थनगर में 30 जून, वाराणसी के जीवनदीप महाविद्यालय, ललित कला विभाग बड़ालापुर में 27 जून तक चलेगी। बरेली के साहू राम स्वरूप धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित चंद्रावती सूरज औतार पब्लिक स्कूल में पांच जून से प्रारंभ हुआ ग्रीष्मकालीन शिविर 25 जून तक चलेगा। इसके अतिरिक्त, सीतापुर, कानपुर, जौनपुर, मीरजापुर, सोनभद्र, बलिया आदि जिलों में कार्यशाला पूर्ण हो गई है।

Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More