पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा अयोध्या का क्वीन हो पार्क

– कोरियाई पार्क में पर्यटकों के ठहरने के लिए होगी कॉटेज की व्यवस्था

– अयोध्या और दक्षिण कोरिया के सदियों पुराने रिश्ते को प्रगाढ़ करने के लिए बना है क्वीन हो पार्क

– दो हजार वर्ग मीटर में फैला है क्वीन हो पार्क, अवध और कोरिया की संस्कृति की मिलती है झलक

अयोध्या, 15 जून। दक्षिण कोरिया और अयोध्या के बीच मधुर संबंधों को मजबूत करने के लिए सरयू तट स्थित क्वीन हो कोरियाई पार्क जल्द ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इसमें पर्यटकों के रुकने के लिए कॉटेज और रेस्टोरेंट जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। अयोध्या धाम में 2018 के दीपोत्सव आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जोंग सुक ने संयुक्त रूप से क्वीन हो पार्क के नवीनीकरण का शिलान्यास किया था।

उत्तराखंड और नेपाल सीमा विवाद के पीछे चीन तो नहीं

 

 

इस पार्क के संचालन के लिए दिल्ली की कार्यदाई संस्था आईएचडब्ल्यूएचसी को दायित्व सौंपा गया है। सरयू तट पर 2000 वर्ग मीटर में फैले क्वीन हो मेमोरियल पार्क का निर्माण सितंबर 2019 में शुरू हुआ था। नवंबर 2021 में इसका कार्य पूर्ण हो गया। इसमें मेडिटेशन हॉल, क्वीन पवेलियन, किंग पवेलियन, वाटर टैंक, फुट ओवर ब्रिज, सब स्टेशन, ट्यूबवेल, पाथवे, शौचालय, फाउंटेन, लैंडस्केपिंग, स्कल्चर, गार्ड रूम, म्यूरल, ऑडियो-विडियो सिस्टम, बाउंड्रीवॉल, पार्किंग व तालाब का निर्माण किया गया है।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी राजेन्द्र यादव ने बताया कि पार्क के संचालन के लिए इसे निजी संस्था को सौंप गया है। यह पार्क दक्षिण कोरिया और भारत सरकार की संयुक्त योजना के तहत बना है। इसमें कोरिया व अवध क्षेत्र की सामाजिक व सांस्कृतिक पहलुओं को दिखाया गया है। पार्क में अवध की संस्कृति को दर्शाने के लिए अवध पवेलियन और कोरिया के कल्चर को दर्शाने वाली कोरियन पवेलियन के साथ ही समुद्र को दिखाने के लिए वाटर बॉडी बनी है

 

कार्यदाई संस्था के डायरेक्टर सौरभ जैन ने बताया कि अयोध्या और कोरिया को जोड़ने वाले इस पार्क में किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नही रखे जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही आने वाले पर्यटको के माध्यम से ही यहां की व्यवस्था भी संचालित हो इसके लिए कोरियन शैली के वेज रेस्टोरेंट, कोरिया में प्रचलित सामानों की दुकानें, बाहर से आने वालों के ठहरने के लिए लग्जरी कॉटेज, कांफ्रेंस हॉल, मनोरंजन केंद्र, कोरियन-इंडियन कल्चर के कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए हॉल शामिल है।

Analysis Business homeslider Raj Sabha Ran

LPG संकट से खाने-पीने का धंधा चौपट, बेरोजगारी, पलायन बढ़ा

मार्च 2026 का महीना भारत के लाखों रेस्तरां मालिकों, ढाबेदारों और छोटे खाने-पीने के कारोबारियों के लिए एक बुरे सपने जैसा बन गया है। देश के सबसे बड़े सुबह उत्तर प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों से लेकर गांव-देहात तक में एलपीजी गैस संकट ने खानपान के धंधे में लगे लोगों की कमर तोड़ दी है। यूपी […]

Read More
Analysis Entertainment homeslider Raj Dharm UP

धुरंधर-दो से कैसे बेनकाब हुई अखिलेश की मुस्लिम परस्त राजनीति

रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जितनी धमाकेदार है, उससे कहीं ज्यादा राजनीति के गलियारों में तूफान मचा रही है। फिल्म में ‘अतीक अहमद’ नामक एक ऐसा किरदार दिखाया गया है, जो असल माफिया अतीक अहमद से मेल खाता है। इस किरदार के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित […]

Read More
Analysis homeslider National

धर्म बदलते ही खत्म होगा SC दर्जा, सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया सख्त नियम

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक ऐसा फैसला सुनाया जिसने सामाजिक न्याय की पूरी बहस को फिर से गरमा दिया है। अदालत ने साफ कहा कि हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी और धर्म में जाने वाला व्यक्ति अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत खो देता है। यह फैसला आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट […]

Read More