नेपाल यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाएगी सरकार-हिक्मत कुमार कार्की मुख्यमंत्री कोशी प्रदेश नेपाल

नेपाल यात्रा के लिए भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाएगी सरकार-हिक्मत कुमार कार्की मुख्यमंत्री कोशी प्रदेश नेपाल

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू नेपाल! भारतीय पर्यटकों के लिए नेपाल से अच्छी खबर आई है। नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा, भारतीय पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया को भी सुलभ और सरल बनाने की योजना है, जिससे नेपाल घूमने जाने वाले भारतीयों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।

नेपाल सरकार ने भारतीय पर्यटकों की सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। भारतीय पर्यटकों की करेंसी लिमिट बढ़ाने का फैसला लिया गया है, जिससे उन्हें अधिक धनराशि के साथ यात्रा करने में आसानी होगी। इसके साथ ही, भारतीय पर्यटकों के वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया को भी सुलभ और सरल बनाया जाएगा। इन उपायों का उद्देश्य भारतीय पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

 

नेपाल का है भारत से रोटी-बेटी का संबंध

वीते दिनों भारत- नेपाल बॉर्डर के ईटहरी में इस्टर्न ट्रेवल मार्ट 2024 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेपाल के कोशी प्रांत के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने यह जानकारी दी। उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की है कि वो इस रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। इसे और मजबूत करने की जरूरत है। इसके लिए दोनों देशों को इस पर विचार करना चाहिए।

भारत-नेपाल पर्यटक मीट से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नेपाल और भारत के विभिन्न राज्यों से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग और बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भी सिरकत किया। बिहार से भी कई पत्रकारों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटकों के लिए जो दिक्कत है, उसका समाधान जल्द करने की दिशा में पहल जारी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से अपील की है कि दोनों देशों के संबंध बेहतर हों, इसके लिए प्रयास करना चाहिए।

 

 

भारत-नेपाल पर्यटक मीट से
अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी

तीन दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल के कोशी प्रान्त के सीएम की घोषणा के बाद बिहार के बार्डर इलाके के लोगों ने इसे समुचित पहल बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच न सिर्फ सदियों से चली आ रही परंपरा को मजबूती मिलेगा बल्कि भारत सहित बिहार खासकर कोशी, सीमांचल व मिथिलांचल के लोगों का नेपाल जाने से पर्यटन के क्षेत्र में फायदा पहुंचेगा। इस क्षेत्र में भी नेपाली पर्यटक पहुंचेंगे जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था सुदृढ होगी। नेपाल के कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री हिक्मत कुमार कार्की ने कहा है कि नेपाल घूमने के लिए जो लिमिट करेंसी है उसको बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। इसके साथ ही टूरिस्टों के लिए वाहन चेकिंग को सुलभ करने के साथ अन्य समस्याओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है।

पीड़िताओं के प्रति लापरवाही क्षम्य नहीं: सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश

Analysis homeslider Raj Dharm UP

योगी के बजट से 2027 की बिसात, आंकड़ों के सहारे सियासी दांव

उत्तर प्रदेश सरकार का 2026-27 का बजट केवल अगले वित्त वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की सबसे ठोस राजनीतिक पटकथा के रूप में देखा जा रहा है। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये के इस बजट के जरिए सरकार ने यह साफ संकेत दिया है कि वह […]

Read More
Analysis homeslider

ब्राह्मण-दलित-पिछड़ों को लड़ा बीजेपी से हारी बाजी जीतना चाहता है विपक्ष

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिन्दुत्व की लहर ने योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी को ऐसी मजबूत नींव दे दी है कि विपक्षी दल अब हताशा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों के मुकाबले अभेद्य किले की तरह खड़ी नजर आ रही […]

Read More
Analysis homeslider

समर्थ गुरु रामदास नवमी आज : भक्ति-शक्ति और स्वराज के प्रेरणास्रोत संत की पुण्यतिथि

राजेन्द्र गुप्ता समर्थ रामदास स्वामी (1608-1681) एक महान आध्यात्मिक व्यक्तित्व, कवि-संत और समाज सुधारक थे। भगवान राम और भगवान हनुमान के कट्टर भक्त , उन्होंने अपना जीवन लोगों में आध्यात्मिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक साहस को जागृत करने के लिए समर्पित कर दिया।उन्हें व्यापक रूप से इस रूप में सम्मानित किया जाता है। दासबोध के लेखक-एक गहन आध्यात्मिक […]

Read More