नेपाल में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पाण्डेय

  •  नेपाल में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजे गए भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पाण्डेय
    “वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान परंपरा” विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का हुआ था आयोजन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू नेपाल! नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा भारतीय प्रोफेसर डॉ राम पांडेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया है।

बता दें कि यूपी के महराजगंज जनपद में स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महाराजगंज के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

गौरतलब है कि बीते 6 एवं 7 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के केंद्रीय हिंदी विभाग द्वारा “वैश्विक परिदृश्य में ज्ञान परंपरा” विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस संगोष्ठी में भारत के विभिन्न प्रदेशों सहित नेपाल के तमाम आचार्यों ने प्रतिभाग किया। इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में डॉ पाण्डेय को उनके प्रशासनिक कुशलता एवं शिक्षण के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। डॉ पाण्डेय को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने से पूरे महाविद्यालय में हर्ष है। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ पाण्डेय को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया है।

Analysis homeslider International

होर्मुज की लहरों में डूबता सुपर पावर का गुमान और हार को जीत बताता ट्रंप का प्रलाप

इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना यह है कि युद्ध के मैदान में जब बंदूकें खामोश होने लगती हैं, तब झूठ के नगाड़े सबसे जोर से बजते हैं। आज फारस की खाड़ी के तपते पानी में जो कुछ घट रहा है, वह किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं है, लेकिन इस पटकथा का अंत वैसा नहीं […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More
Analysis homeslider Raj Dharm UP

पश्चिमी यूपी में मायावती पुराने सपने और नई रणनीति के साथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के बहाने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य और उसके लिए हाईकोर्ट की अलग बेंच बनाने की मांग फिर से उठाना केवल एक भावुक नारा नहीं है, बल्कि एक लंबी चली आ रही राजनीतिक […]

Read More