भारत के सहयोग से नेपाल में बने 3 स्कूलों का उद्घाटन

भारत के सहयोग से नेपाल में बने 3 स्कूलों का उद्घाटन

नई दिल्ली। भारत की वित्तीय सहायता से बीते सप्ताह नेपाल के तीन अलग-अलग स्थानों पर 3 स्कूल भवनों का उद्घाटन हुआ। ‘नेपाल-भारत विकास सहयोग’ के तहत निर्मित इन स्कूल भवनों का उद्घाटन भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने स्थानीय नेताओं के साथ संयुक्त रूप से किया।
बुधवार को नेपाल के सुनसरी जिले में जहां दो विद्यालय भवनों का उद्घाटन किया गया था, वहीं शुक्रवार को नवलपरासी (पूर्व) में भी एक स्कूल की इमारत का उद्घाटन हुआ। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, सुनसरी जिले की रामधुनी नगर पालिका में 2.63 करोड़ नेपाली रुपये की कुल लागत से निर्मित भड़गांव सनवारी माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन भारतीय दूतावास में प्रथम सचिव सुमन शेखर, जिला समन्वय समिति (डीसीसी) प्रमुख राजन मेहता और स्थानीय महापौर शंकर लाल चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके अलावा इनारुवा नगर पालिका, सुनसरी में 3.5 करोड़ नेपाली रुपये की कुल लागत से निर्मित श्री भगवती माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन प्रथम सचिव सुमन शेखर, डीसीसी प्रमुख राजन मेहता और स्थानीय महापौर केदार भंडारी ने किया।
भारत सरकार की वित्तीय सहायता से 2.75 करोड़ नेपाली रुपये की कुल परियोजना लागत से निर्मित बुलिंगतार ग्रामीण नगर पालिका, नवलपरासी (पूर्व) में एक स्कूल का उद्घाटन सांसद डॉ. शशांक कोइराला, जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगौती यादव, बुलिंगतार नगर पालिका अध्यक्ष दीपेंद्र सुनारी और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के प्रथम सचिव डॉ. साहिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

नेपाल के डांग जिले में भारत की आर्थिक सहायता से दो स्कूल का उद्घाटन

भारत अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में पड़ोसी देश का लगातार सहयोग कर रहा है। इन परियोजनाओं को भारत और नेपाल सरकार के बीच उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर हुए समझौते के तहत उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआईसीडीपी) के रूप में शुरू किया गया था। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इन सभी प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन समारोह में मौजूद स्थानीय नेताओं ने भारत सरकार और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

homeslider International

भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में लगाई ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बक पूर्णिमा पोया के अवसर पर वेलिसारा के मूलगंधकुटी पिरिवेन महा विहार में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक भारतीय कला के महान कलाकारों की पेंटिंग्स दिखाई गई, जिनमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रसंगों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया […]

Read More
homeslider International

US में सियासी घमासान: ईरान युद्ध को लेकर घिरे डोनाल्ड ट्रंप, डेमोक्रेट नेताओं ने उठाए गंभीर सवाल

युद्धविराम की मांग तेज, डेमोक्रेट बोले-बिना रणनीति शुरू हुआ युद्ध, अमेरिका को भारी नुकसान नई दिल्ली। अमेरिका में ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर सियासत तेज हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी के वरिष्ठ सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रणनीति पर तीखा हमला बोला है और तत्काल युद्धविराम की मांग की है। अमेरिकी संसद […]

Read More
homeslider International

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल आयात हुआ सस्ता

सप्लाई संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला, पेट्रोकेमिकल सेक्टर को मिली राहत मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा मास्टरस्ट्रोक, पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और उससे प्रभावित वैश्विक सप्लाई चेन के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा कदम उठाया है। सरकार ने कई जरूरी पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स […]

Read More