शिक्षक दिवस पर PM मोदी की अपील, बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मकता बढ़ाएं शिक्षक

Teachers' Day Message

Teachers’ Day Message: शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों से मुलाकात कर शिक्षा, बच्चों के विकास और बदलती जीवनशैली से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका को केवल कक्षा और पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास से जोड़ने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सात लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी श्रद्धांजलि दी। शिक्षक दिवस हर वर्ष उनकी जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।

बच्चों के बढ़ते Screen Time पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान बच्चों में बढ़ते स्क्रीन टाइम का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक इस्तेमाल से बच्चों की दिनचर्या और उनकी रचनात्मक क्षमता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में शिक्षकों और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को स्क्रीन से हटाकर ऐसी गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिनमें उनकी रुचि और प्रतिभा विकसित हो।

ये भी पढें

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले दुबई की पिच का मिजाज, टॉस होगा अहम

पीएम मोदी ने बच्चों को खेलकूद में अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां खेलों से आशय वास्तविक मैदान में खेले जाने वाले खेलों से है, न कि वीडियो गेम से। उनका मानना है कि शारीरिक गतिविधियों से बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनका सामाजिक और मानसिक विकास भी बेहतर होता है।

रचनात्मक गतिविधियाँ को बढ़ावा देने की अपील

प्रधानमंत्री ने शिक्षकों से बच्चों को रचनात्मक कार्यों में शामिल करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों की कल्पनाशक्ति और जिज्ञासा को बनाए रखना बेहद जरूरी है। पढ़ाई के साथ कला, खेल, प्रयोग, संवाद और अन्य रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व को बेहतर तरीके से विकसित करने में मदद कर सकती हैं। उन्होंने शिक्षकों से यह भी कहा कि शिक्षा को केवल किताबों और निर्धारित सिलेबस तक सीमित नहीं रखना चाहिए। शिक्षक यदि विद्यार्थियों के जीवन, उनकी समस्याओं, रुचियों और आसपास की परिस्थितियों से जुड़ेंगे तो पढ़ाई उनके लिए अधिक प्रभावी और रोचक बन सकती है।

ये भी पढें

जन्माष्टमी की पतंगबाजी पड़ी भारी, जम्मू में गट्टू डोर से 10 लोग घायल

शिक्षकों ने साझा किए अपने अनुभव

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने भी प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए। कुछ शिक्षकों ने बताया कि वे पढ़ाई को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर विद्यार्थियों को सीखने के नए अवसर देते हैं। एक शिक्षक ने बताया कि बच्चों को घर के बजट, भोजन और रोजमर्रा के फैसलों जैसे विषयों पर अपने माता-पिता से बातचीत और इंटरव्यू करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इससे बच्चों में सवाल पूछने, जानकारी जुटाने और रिपोर्ट तैयार करने जैसी क्षमताएं विकसित होती हैं।

वहीं, एक अन्य शिक्षक ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सार्वजनिक रूप से बोलने की क्षमता बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने भी पब्लिक स्पीकिंग को लेकर उनसे सुझाव मांगे। शिक्षक ने नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास को बेहतर वक्ता बनने के लिए महत्वपूर्ण बताया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जन्माष्टमी की पतंगबाजी पड़ी भारी, जम्मू में गट्टू डोर से 10 लोग घायल

मस्जिद पर बुलडोजर से मचा बवाल, सहारनपुर जाने से पहले इकरा हसन हाउस अरेस्ट

नेपाल में विना अनुमति राहत सामग्री ले जाने पर लगेगा कस्टम शुल्क

 

 

Spread the love

2 thoughts on “शिक्षक दिवस पर PM मोदी की अपील, बच्चों को स्क्रीन से दूर रखकर रचनात्मकता बढ़ाएं शिक्षक”

Comments are closed.

Visiting the Krishna Temple
homeslider Religion

कृष्ण मंदिर में दर्शन के नियम: जानें पीठ के दर्शन से जुड़ी मान्यता

Visiting the Krishna Temple: हिंदू धार्मिक परंपराओं में मंदिर में भगवान के दर्शन को विशेष महत्व दिया जाता है। भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ अपने आराध्य के सामने नतमस्तक होते हैं। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को लेकर भी एक प्रचलित मान्यता है कि भक्तों को उनकी मूर्ति के सामने खड़े होकर मुख की ओर […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थापना दिवस कल: जानें UN का इतिहास और उद्देश्य

New Delhi: हर साल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations-UN) आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया था। दुनिया में शांति स्थापित करने, देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से बने इस अंतरराष्ट्रीय संगठन की आज वैश्विक […]

Spread the love
Read More
Education Social Issues Uttar Pradesh

रूकिये देखिए तब जाईये कहीं देर न हो जाए?

अधिकांशतः नारी अपने आप की, नही किसी के बाप की मोबाइल की अश्लील हरकतें सामाजिक रिश्तों को मिटा नही रही हैं क्या?   विजय श्रीवास्तव Lucknow: शोसल मीडिया के नंगे और भोंडेपन का सबसे ज्यादा बुरा असर भारतीय किशोरों व युवाओं पर पड़ रहा है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि हमारे यहां इस पर अंकुश,अल्पीकरण […]

Spread the love
Read More