जानकीपुरम: एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत, शव दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला

इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर जंगल में हुई घटना का मामला

पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ए अहमद सौदागर

Lucknow : जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बुधवार दोपहर बाद उसका शव इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित जंगल में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं स्थानीय लोग महिला की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कह रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित जंगल में पेड़ में दुपट्टा के सहारे एक करीब 27-28 वर्ष महिला का शव बुधवार दोपहर बाद झूलता मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
शव मिलने की सूचना से स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलेज प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 27-28 वर्ष है। पुलिस के मुताबिक उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। वहीं आसपास के रहने वाले महिला की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने की बात कह रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

महिगवां: छोटे भाई ने भाड़े के हत्यारों से करवाई थी बड़े भाई सतीश की हत्या

ईरान को रूस की मदद से मिलेगी सुपरसोनिक मिसाइल ताकत? C430L पर बड़ा खुलासा

पूर्व मंत्री और पूर्वांचल के सबसे बड़े बाहुबली नेता अमर मणि त्रिपाठी के चुनाव लड़ने में आ सकता है गंभीर कानूनी अड़चन?

ईरान को रूस की मदद से मिलेगी सुपरसोनिक मिसाइल ताकत? C430L पर बड़ा खुलासा

गुलदस्ता पत्रकारिता का स्वर्णकाल: खबरें गईं, बुके आ गए!

 

 

Spread the love

Crime News

महिगवां: छोटे भाई ने भाड़े के हत्यारों से करवाई थी बड़े भाई सतीश की हत्या

चौकीदार हत्याकांड का हुआ खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में एक आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, पुलिस तलाश में जुटी घटना में इस्तेमाल चाकू, तीन लोहे की सरिया व दो मोटरसाइकिलें बरामद गनेशपुर मजरा परसहिया गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : 25 वर्षीय चौकीदार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आलमबाग: बंद कमरे में मिला किराएदार का शव बदबू आने पर हुई जानकारी

संदेह होने पर मकान मालिक ने सूचना दी पुलिस को कानपुर रोड स्थित मवैया में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आलमबाग थाना क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित मवैया में बुधवार दोपहर बंद कमरे में किराएदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से काफी बदबू आने पर मकान मालिक […]

Spread the love
Read More
Crime News

सुशांत गोल्फ सिटी: चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र हत्याकांड में शामिल एक और हत्यारोपी गिरफ्तार

फार्च्यूनर की चाबी, मोबाइल फोन व 1,466 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह का अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या करने वाले एक और हत्यारोपी को इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी की टीम ने मंगलवार गिरफ्तार कर लिया है। इससे पुलिस ने हत्या की […]

Spread the love
Read More