कबाड़ में न डालें पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप, आएगी नई जान

 JioPC Plans : अगर आपका पुराना लैपटॉप या डेस्कटॉप धीमा हो गया है और आप नया कंप्यूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। रिलायंस जियो ने JioPC को अब सभी इंटरनेट यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से पुराने कंप्यूटर को बिना नया हार्डवेयर खरीदे क्लाउड की ताकत से ज्यादा सक्षम बनाया जा सकता है।

JioPC के जरिए यूजर्स अपने मौजूदा कंप्यूटर पर 16GB तक RAM और 1TB तक क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसके लिए कंप्यूटर में किसी तरह का बड़ा हार्डवेयर बदलाव या डेटा माइग्रेशन जरूरी नहीं होगा। कंपनी के मुताबिक, JioPC को पांच मिनट से भी कम समय में एक्टिवेट किया जा सकता है।

आठ साल पुराने कंप्यूटर को भी AI-ready बनाने का दावा

जियो का कहना है कि JioPC की क्लाउड कंप्यूटिंग क्षमता पुराने कंप्यूटर को AI आधारित ऐप्स और भारी प्रोसेसिंग वाले कामों के लिए सक्षम बना सकती है। कंपनी के अनुसार, करीब आठ साल पुराने कंप्यूटर पर भी आधुनिक AI-पॉवर्ड ऐप्स के लिए जरूरी कंप्यूटिंग, स्टोरेज और परफॉर्मेंस उपलब्ध कराई जा सकती है।

₹1,000 से शुरू होंगे JioPC प्लान

JioPC के प्लान ₹1,000 से शुरू होते हैं। 8GB RAM और 500GB स्टोरेज वाला दो महीने का प्लान ₹1,000 में उपलब्ध है। वहीं JioPC Ultra, जिसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलेगा, उसकी कीमत दो महीने के लिए ₹1,200 है।

पांच महीने के प्लान की कीमत क्रमशः ₹2,000 और ₹2,500 है। 12 महीने यानी 10+2 महीने के प्लान के लिए यूजर्स को ₹4,000 और ₹5,000 देने होंगे। कंपनी के मुताबिक, इन सभी कीमतों में GST शामिल है।

किसी भी इंटरनेट कनेक्शन पर चलेगा JioPC

पहले JioPC केवल Jio Home Broadband ग्राहकों के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे किसी भी इंटरनेट यूजर के लिए खोला गया है। यानी यूजर का कनेक्शन किसी भी टेलीकॉम या ब्रॉडबैंड कंपनी का हो, वह JioPC का इस्तेमाल कर सकता है।

चूंकि JioPC पूरी तरह क्लाउड आधारित सेवा है, इसलिए इसके लिए तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होगा। कंपनी के मुताबिक ब्रॉडबैंड के अलावा भरोसेमंद 4G या 5G नेटवर्क पर भी JioPC का इस्तेमाल किया जा सकता है।

JioPC का उद्देश्य पुराने कंप्यूटर को तुरंत बदलने के बजाय उसकी उपयोगिता बढ़ाना है। ऐसे में यह सेवा उन यूजर्स के लिए खास तौर पर उपयोगी साबित हो सकती है, जो कम लागत में अपने पुराने सिस्टम को आधुनिक कामों के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

कबाड़ में न डालें पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप, आएगी नई जान

कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त का सिद्धार्थनगर-महराजगंज में भव्य स्वागत

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मानदेय में 100% तक बढ़ोतरी

बीता सोमवार 2027 के लड़ाई का वार्मअप दिन था!

 

 

 

Spread the love

One thought on “कबाड़ में न डालें पुराने लैपटॉप-डेस्कटॉप, आएगी नई जान”

Comments are closed.

Jio Platforms IPO
Business

जियो IPO से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग, आठ गुना दिलचस्पी

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आगामी IPO को लेकर निवेशकों के बीच हलचल तेज हो गई है। 21 अक्टूबर से खुलने वाले इस IPO में बड़े घरेलू और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने करीब ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती दिलचस्पी दिखाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मांग […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More
Tamchi
Business International

तमची SFIT को ग्लोबल फ्री ज़ोन अवॉर्ड्स 2026 में एशिया-प्रशांत में पहला स्थान

Tamchi: किर्गिस्तान स्थित तमची विशेष वित्तीय निवेश क्षेत्र (SFIT) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। फाइनेंशियल टाइम्स के विशेषज्ञ प्रभाग fDi Intelligence द्वारा आयोजित ग्लोबल फ्री ज़ोन्स ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 की ‘राइजिंग स्टार’ श्रेणी में तमची SFIT ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पहला और वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया […]

Spread the love
Read More