Reliance Digital Sale 2026 में 15 से 30 हजार तक की छूट

Reliance Digital Sale 2026 : स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज अपग्रेड करने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए रिलायंस डिजिटल ने D.I.S.C.O. (Digital India Sale Crazy Offers) सेल शुरू की है। यह सेल 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। कंपनी की ओर से इस सेल में एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर, UPI डिस्काउंट, नो-कॉस्ट EMI और अतिरिक्त वारंटी समेत कई आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं।

सेल के दौरान पुराने इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को एक्सचेंज करने पर चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर ₹15,000 तक का बोनस मिल सकता है। वहीं बैंक कार्ड, पेपर फाइनेंस और UPI के जरिए भुगतान करने पर ₹30,000 तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर एक साल की अतिरिक्त वारंटी और दूसरे प्रोडक्ट की खरीद पर 50 फीसदी तक की छूट का ऑफर भी उपलब्ध है।

स्मार्टफोन पर खास ऑफर

स्मार्टफोन सेगमेंट में 4G फोन ₹10,999 और 5G स्मार्टफोन ₹13,999 से शुरू हो रहे हैं। चुनिंदा स्मार्टफोन पर ₹10,000 तक एक्सचेंज बोनस के साथ 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है। ईयरबड्स, हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और अन्य मोबाइल एक्सेसरीज पर UPI भुगतान के जरिए 10 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी छूट

टीवी और घरेलू उपकरणों की खरीद पर भी ग्राहकों को कई ऑफर मिल रहे हैं। सेल में 65 इंच 4K UHD Google TV ₹39,990 से उपलब्ध है। साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर की कीमत ₹39,990 से, जबकि वॉशर-ड्रायर की शुरुआती कीमत ₹55,990 है। इसके अलावा ₹50,000 या उससे अधिक की खरीद पर ₹43,900 कीमत वाला Dyson Big Ball वैक्यूम क्लीनर सिर्फ ₹13,900 में मिलने का ऑफर दिया गया है।

₹39,999 से शुरू लैपटॉप

लैपटॉप की शुरुआती कीमत ₹39,999 रखी गई है। चुनिंदा लैपटॉप पर तीन साल तक की वारंटी के साथ ₹5,000 तक एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल सकता है। D.I.S.C.O. सेल रिलायंस डिजिटल स्टोर्स, RelianceDigital.in और MyJio Stores पर उपलब्ध है। सभी ऑफर संबंधित प्रोडक्ट, भुगतान माध्यम और कंपनी की लागू शर्तों के अनुसार उपलब्ध होंगे।


खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

कुत्ते के काटने के बाद रेबीज से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताए जरूरी कदम

सुखबीर बादल पर हमला, PM मोदी ने पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन

DRS ने बचाया स्मिथ का विकेट, बोले- ‘टेक्नोलॉजी ने बचा लिया’

अर्पित सर्वेश ने की वैदिक गणित विशेषज्ञ DN मिश्र से भेंट

 

 

 

One thought on “Reliance Digital Sale 2026 में 15 से 30 हजार तक की छूट”

Comments are closed.

jioooooooooooooooooo
Business

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

10 साल पूरे होने पर कर्मचारियों को लिखा पत्र, अगले दशक की दिशा बताई मुकेश अंबानी के विजन और मार्गदर्शन के लिए जताया आभार Mumbai, September 5, 2026: AI : कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी पर अगले एक दशक में जियो का फोकस रहेगा। कंपनी भारत में तैयार की जा रही टेक्नोलॉजी को ग्लोबल बाजारों तक ले […]

Read More
Business Economy Uttar Pradesh

सुरेश खन्ना व्यापारियों की मांगें CM तक पहुंचाएंगे

विजय श्रीवास्तव Mahakumbh Lucknow: गत गुरुवार तीन सितंबर को राजधानी के BBA यूनिवर्सिटी के विशाल प्रांगण हाल मे राष्टस्तरीय व्यापारी एकता महाकुंभ का भव्य आयोजन हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंशल के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहे । […]

Read More
Business

KIA Sorento: 7-सीटर SUV ने मारी एंट्री, दमदार इंजन और फीचर्स से मचाएगी धमाल

KIA Sorento Launch : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। किआ मोटर्स ने अपनी फ्लैगशिप SUV Sorento को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे 7-सीटर के साथ 6-सीटर लेआउट में भी पेश किया है। सोरेन्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.99 लाख रुपये […]

Read More