\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड

IND vs ZIM : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में नई शुरुआत करने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा। टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी, जिनके नेतृत्व में भारत पहली जीत की तलाश में उतरेगा। भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और सीरीज की तैयारियां शुरू कर दी हैं। चयनकर्ताओं ने पहले ही 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया था, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

श्रेयस अय्यर के सामने पहली जीत की चुनौती

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम को सफलता नहीं मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की  T 20 सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत चार मुकाबले हार गया, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ऐसे में जिम्बाब्वे दौरा अय्यर के लिए बतौर कप्तान पहला जीत दर्ज करने का अवसर होगा।

संजू सैमसन को आराम, युवा खिलाड़ियों पर भरोसा

इस दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को आराम दिया गया है। उनके स्थान पर ईशान किशन मुख्य विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे, जबकि प्रभसिमरन सिंह बैकअप विकल्प होंगे। ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी संभाल सकते हैं। मध्यक्रम में तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे और रिंकू सिंह टीम की बल्लेबाजी को मजबूती देंगे।

गेंदबाजी में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

गेंदबाजी आक्रमण में मयंक यादव, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, हर्ष दुबे और स्पिनर रवि बिश्नोई को शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने तेज और स्पिन गेंदबाजी में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

भारत बनाम जिम्बाब्वे T 20 सीरीज का कार्यक्रम

पहला T 20 : 23 जुलाई
दूसरा T 20 : 25 जुलाई
तीसरा T 20 : 26 जुलाई

तीनों मुकाबले चार दिनों के भीतर खेले जाएंगे।

भारत की T20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

संसद मार्च हिंसा केस: डिजिटल सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक

कार्डियक अरेस्ट में हर सेकंड कीमती, आप भी बचा सकते हैं किसी की जिंदगी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई श्रम विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “\IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई शुरुआत, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत का पूरा स्क्वाड”

Comments are closed.

IND vs SLC
Sports

IND vs SLC: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल ने की बल्लेबाजी

IND vs SLC:  श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए राहत की खबर सामने आई है। टीम के कप्तान और प्रमुख बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी उंगली की चोट से उबरते नजर आए हैं। अभ्यास मैच के आखिरी दिन रविवार को गिल बल्लेबाजी के लिए मैदान […]

Spread the love
Read More
Sai Sudharsan
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 टीम इंडिया को बड़ा झटका IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट की वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट के कारण […]

Spread the love
Read More
FIFA World Cup
International Sports

FIFA वर्ल्ड कप में सनसनी मेसी को धमकी, रोनाल्डो भी रहे निशाने पर

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों की सुरक्षा को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। एक लीक पुलिस डोजियर के हवाले से सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2026 फीफा वर्ल्ड कप के दौरान लियोनेल मेसी समेत कई खिलाड़ियों, अधिकारियों और रेफरी को गंभीर धमकियों का […]

Spread the love
Read More