नागपुर: महिला उत्पीड़न केस में दुष्कर्म, ब्लैकमेल व धर्मांतरण के आरोप सामने आए

Instagram Contact

Instagram Contact : महाराष्ट्र के नागपुर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। यहां एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और कथित रूप से जबरन धर्मांतरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस केस में तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी, जो मौलाना बताया जा रहा है, फिलहाल फरार है। पीड़िता, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है और जिसका पति भारतीय सेना में तैनात है, ने बताया कि आरोपी पहले से उसे जानता था। फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे प्लॉट डीलिंग के बहाने संपर्क किया और एक होटल में मीटिंग के लिए बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ दिया गया और बेहोशी की स्थिति में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप भी सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी लगातार उसे धमकाकर मानसिक रूप से परेशान करता रहा। कथित रूप से अश्लील वीडियो के आधार पर उसे डराया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में साइबर और डिजिटल एंगल की भी जांच की जा रही है, क्योंकि वीडियो और चैट के सबूत पुलिस को मिले हैं।

2 की गिरफ्तारी के बाद तीसरे की तलाश जारी

13 जून को महिला द्वारा थाना सोनेगांव में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस निरीक्षक राहुल तसरे ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश अभी जारी है।

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस प्रकरण में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसे सहयोग करने वाले दूसरे आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पीड़िता ने पुलिस को दिया वीडियो

पीड़िता और आरोपियों के बीच परिचय बचपन से बताया गया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले पड़ोसी थे। वर्ष 2024 में पीड़िता की शादी हो गई थी। इसके बाद इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच फिर संपर्क हुआ। पीड़िता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी, जिसकी जानकारी आरोपी को थी। इसी बहाने उसे एक प्रॉपर्टी मीटिंग के लिए होटल में बुलाया गया, जहां उसके साथ कथित रूप से शारीरिक शोषण किया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत के साथ एक वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। आरोप है कि मुख्य आरोपी द्वारा उस पर काला जादू जैसी प्रक्रिया की गई। पुलिस ने उसका मोबाइल और वीडियो जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है।

इसके अलावा मामला छिंदवाड़ा के तामिया क्षेत्र से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दोनों वहां गए थे, जहां कथित रूप से मुस्लिम रीति-रिवाजों के तहत कलमा पढ़वाकर निकाह कराया गया। पीड़िता का कहना है कि यह विवाह उसकी सहमति से नहीं हुआ था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन खिलाया बीफ 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि तामिया में उसे  जबरनबीफ खिलाया गया, जबकि उसने बताया था कि वह नॉनवेज खाती है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और संबंधित स्थान पर टीम भेजकर पड़ताल की जा रही है


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

युजवेंद्र चहल का धमाका: 29 गेंदों में शतक, वैभव सूर्यवंशी से भी आगे

RE-NEET 21 जून परीक्षा: Telegram पर बैन से बढ़ी सख्ती, जानें वजह

36 करोड़ लोगों को प्रभावित कर सकती है TMD: जबड़े के दर्द को न करें नजरअंदाज

ट्राई-सीरीज के बीच टीम इंडिया ए में बड़ा फेरबदल, अशोक शर्मा की एंट्री

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More