Noida International Airport : यूपी के सपनों को मिलेगी उड़ानों की पंख

Noida International Airport
  • नीतू समरा बनीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी
  • जल्द ही उत्तर प्रदेश से शुरू हो सकती हैं घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुप्रतीक्षित परियोजना Noida International Airport में बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने नीतू समरा को अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और तब तक जारी रहेगी, जब तक कंपनी का निदेशक मंडल स्थाई CEO का चयन नहीं कर लेता। इस फैसले को एयरपोर्ट संचालन की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब लंबे समय से अटकी अंतिम सुरक्षा मंजूरी मिलने की उम्मीद तेज हो गई है।

जानकारों का कहना है कि इस नियुक्ति के बाद Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) से जल्द फाइनल क्लियरेंस मिल सकता है, जिससे एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ हो जाएगा। लम्बे समय से लोग इसकी शुरुआत का इंतजार कर रहे थे, लेकिन प्रशासनिक और सुरक्षा मंजूरी में देरी के कारण संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। सूत्रों के अनुसार, एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। रनवे, टर्मिनल, सुरक्षा व्यवस्था और ग्राउंड ऑपरेशन से जुड़ी कई तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

ये भी पढ़े

नोएडा में बड़ा खुलासा: Gen-Z की “स्लीपर सेल” तैयार कर सत्ता पलटने की साजिश का दावा, 28 पन्नों की डायरी से सनसनी

एयरपोर्ट के संचालन से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। होटल, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट और औद्योगिक निवेश में भी तेज़ी आने की संभावना है। यूपी सरकार पहले ही इसे राज्य के आर्थिक विकास का बड़ा इंजन मान चुकी है। यह परियोजना राज्य और केंद्र सरकार दोनों के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ी मानी जा रही है। Uttar Pradesh सरकार इसे वैश्विक निवेश आकर्षित करने वाले बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है।

BCAS के नियमों की वजह से अटका था मामला

जानकारी के अनुसार, भारत में किसी भी एयरपोर्ट का CEO भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। यह नियम BCAS के सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत लागू होता है। इसी शर्त के कारण नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अब तक अंतिम सुरक्षा मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। अब नीतू समरा की नियुक्ति के बाद यह बाधा लगभग समाप्त हो गई है। प्रशासन को उम्मीद है कि सुरक्षा एजेंसियां जल्द निरीक्षण पूरा कर संचालन की अनुमति दे देंगी।

क्यों महत्वपूर्ण है यह नियुक्ति?

Noida International Airport देश के सबसे महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसे उत्तर भारत के एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के बढ़ते हवाई यातायात का दबाव कम करेगा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड के यात्रियों को बड़ी सुविधा देगा। अब CEO की नियुक्ति के बाद सबसे बड़ी बाधा दूर होती दिखाई दे रही है। अगर BCAS की मंजूरी समय पर मिल जाती है, तो जल्द ही यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की जा सकती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

UP के योगी, देश के लिए उपयोगी, बंगाल में हर जगह बम-बम बुल्डोजर

ये भी पढ़े

बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह का बड़ा दावा ,पहले चरण में बीजेपी को बढ़त, ‘दीदी जाने वाली हैं’

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

दिवंगत अधिवक्ताओं के परिजन से मिले CM योगी, 15-15 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी गोरखपुर हर जरूरतमंद के साथ Gorakhpur : आत्मिक संवेदना रखते हुए भरपूर सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम दिवंगत दो अधिवक्ताओं, आलोक कुमार अस्थाना और संजय सिंह के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। दोनों अधिवक्ताओं की 6 सितंबर को आकाशीय बिजली की चपेट में आ […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा में BSP की स्थिति होगी शून्य

यह इतिहास में पहली बार, अगले महीने होंगे 10 सीटों के चुनाव Lucknow: संसद से 25 नवम्बर, 2026 के बाद बहुजन समाज पार्टी का पत्ता एकदम साफ होने वाला है। लोकसभा में तो वैसे भी BSP का एक भी सांसद नहीं है, राज्यसभा में BSP के जरूर एक सदन रामजी लाल गौतम हैं, लेकिन 25 […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Uttar Pradesh

UPI के नए फ्रेमवर्क को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, MDR पर जताई गई आपत्ति

New Delhi: UPI के जरिए होने वाले कुछ बड़े मर्चेंट पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क को लेकर मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार के नए UPI फ्रेमवर्क के खिलाफ याचिका दायर कर इसे चुनौती दी गई है। याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के कुछ मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट […]

Spread the love
Read More