नाथनगर में अवैध स्कूल पर शिकंजा: जांच में वित्तीय गड़बड़ी समेत कई बड़े खुलासे

आशुतोष मिश्रा

संत कबीर नगर। जिले के नाथनगर क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित एक निजी विद्यालय को लेकर मामला गरमा गया है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच तेज कर दी है, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शिकायत के मुताबिक ग्राम पुतसर में संचालित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी बिना वैध मान्यता के चल रही थी। आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन अभिभावकों को गुमराह कर बच्चों का दाखिला करा रहा था। साथ ही, यहां योग्य शिक्षकों, आवश्यक संसाधनों और बुनियादी सुविधाओं की कमी भी पाई गई।

जमीन और ऋण को लेकर भी सवाल

जांच में यह भी सामने आया कि जिस भवन में विद्यालय चल रहा है, वह पहले दीप्ति दुग्ध विकास ग्रामीण सेवा संस्थान के नाम पंजीकृत था और उस पर करीब ₹9.5 लाख का ऋण बकाया है। यह भूमि मूल रूप से डेयरी कार्य के लिए दर्ज है, जिस पर स्कूल संचालन नियमों के खिलाफ बताया जा रहा है। इसके अलावा, बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक की काली जगदीशपुर शाखा से लिए गए ऋण से खरीदे गए दुग्ध उपकरणों को बेचने का आरोप भी सामने आया है, जो वित्तीय अनियमितता की ओर इशारा करता है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीण विकास विभाग को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

कड़ी कार्रवाई के संकेत

विद्यालय संचालन से जुड़े बताए जा रहे अनिल कुमार प्रजापति को चेतावनी दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जल्द ही कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।

Purvanchal

धनघटा में अधिवक्ताओं का धरना, उप-निबंधक कार्यालय की मांग, 10 अप्रैल को DM घेराव की चेतावनी

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। धनघटा तहसील परिसर में उप-निबंधक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई और चेतावनी दी गई कि मांग पूरी न होने पर 10 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। धरना कार्यक्रम में […]

Read More
Purvanchal

महुली थाने में जश्न का माहौल: दो कांस्टेबल बने हेड कांस्टेबल

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना में तैनात दो कांस्टेबलों को विभागीय पदोन्नति मिलने पर हेड कांस्टेबल बनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर दोनों पुलिसकर्मियों का अभिनंदन किया गया। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में अजय कुमार मद्धेशिया और मोहन कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने दोनों को हेड […]

Read More
Crime News Purvanchal

छितही गांव में कम्बाइन मशीन में लगी आग, ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी तबाही

संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के छितही गांव में मंगलवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक कम्बाइन मशीन में अचानक आग लग गई, जिससे खेतों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। कटाई के दौरान भड़की आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गेहूं की कटाई करते समय कम्बाइन […]

Read More