ईरान युद्ध के बीच ट्रंप की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सफल रेस्क्यू ऑपरेशन का करेंगे खुलासा

  • अमेरिकी पायलट को दुश्मन के बीच से सुरक्षित निकालने की कहानी बताएंगे ट्रंप

नया लुक डेस्क

वॉशिंगटन। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। यह कॉन्फ्रेंस ईरान में अमेरिकी सेना द्वारा चलाए गए एक सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर होगी। अमेरिकी समयानुसार दोपहर 1 बजे होने वाली यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत में रात 10:30 बजे प्रसारित की जाएगी।

बेहद साहसी रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

अमेरिका ने ईरान में फंसे अपने एफ-15E फाइटर जेट के नेविगेटर को बचाने के लिए एक बेहद जोखिम भरा और साहसी ऑपरेशन चलाया, जो पूरी तरह सफल रहा। इस ऑपरेशन की नई जानकारियां सामने आई हैं, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है।

ये भी पढ़ें

Iran-US War  तेहरान में भीषण बमबारी, रिहायशी इमारत पर हमला 13 की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी भी बनी निशाना

पहाड़ों की दरार में छिपा था पायलट

इजरायली मीडिया के अनुसार, पायलट सिर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हो गया था। होश में आने के बाद उसने सबसे ऊंचे इलाके की ओर रुख किया ताकि दुश्मन के हाथ न लगे। बताया जा रहा है कि वह करीब 10-12 किलोमीटर तक पैदल चला और एक पहाड़ी दरार में छिप गया। वहीं से उसने अपनी सटीक लोकेशन (कॉर्डिनेट्स) अमेरिकी सेना को भेजी।

हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू, विमान किए गए नष्ट

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अमेरिकी सेना ने पायलट की लोकेशन से करीब 18 किलोमीटर दूर एक खेत पर नियंत्रण स्थापित किया। यहां दो विमान और छोटे हेलीकॉप्टर उतारे गए। हेलीकॉप्टरों की मदद से पायलट को सुरक्षित बाहर निकाला गया और वापस लाया गया। इस दौरान जब अमेरिकी विमान खेत में फंस गए और उन्हें निकालना संभव नहीं रहा, तो सुरक्षा कारणों से उन्हें वहीं नष्ट कर दिया गया।

इजरायल ने दी अहम खुफिया मदद

इस ऑपरेशन में इजरायल ने भी अहम भूमिका निभाई। उसने इलाके में सीधे हमले से परहेज करते हुए अमेरिकी सेना को महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई और ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर ऑपरेशन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Crime News homeslider

जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी गिरफ्तार, खिलौना बम से दिल्ली-मुंबई को दहलाने की साजिश नाकाम

स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई नया लुक डेस्क नई दिल्ली/मुंबई। राजधानी दिल्ली और मुंबई को दहलाने की बड़ी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मुंबई ATS की संयुक्त कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। आतंकियों […]

Read More
homeslider International

खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 23 बच्चों समेत 45 की मौत, नौ अप्रैल तक अलर्ट जारी

10 दिनों से जारी भारी बारिश ने मचाई तबाही पेशावर। खैबर पख्तूनख्वा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते 10 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 105 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह जानकारी प्रांतीय आपदा […]

Read More
homeslider International

Iran-US War  तेहरान में भीषण बमबारी, रिहायशी इमारत पर हमला 13 की मौत, शरीफ यूनिवर्सिटी भी बनी निशाना

ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने के करीब, अमेरिका-इजरायल ने तेज किए हमले  ईरान में रातभर गूंजते रहे धमाके नया लुक डेस्क तेहरान। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले लगातार तेज होते जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समय-सीमा जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रही है, वैसे-वैसे सैन्य कार्रवाई […]

Read More