- AAP में हुआ बड़ा फेरबदल,
- चड्ढा की जगह अशोक मित्तल बनाए गए राज्यसभा के नए उपनेता,
- पार्टी ने सदन में चड्ढा को बोलने से रोकने हेतु स्पीकर को लिखा पत्र,
नया लुक ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने संसद में अपनी रणनीति बदलते हुए राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से मुक्त कर दिया है। उनकी जगह अब अशोक कुमार मित्तल पार्टी की कमान संभालेंगे। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि पार्टी ने राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न देने का भी अनुरोध किया है। क्या यह केवल एक सामान्य संगठनात्मक बदलाव है या पार्टी के भीतर किसी गहरी खींचतान का संकेत? राजनीति के इस ‘हाई-प्रोफाइल’ बदलाव ने एक नई बहस छेड़ दी है। माना जा रहा है कि हाल में सदन में मोबाइल सिम कंपनियों के ख़िलाफ़ चड्ढा के ज्यादा मुखर होने का यह दुष्परिणाम है।
