PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

  • BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड
  • भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड टूट गये है। शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट हो गयी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश की जनता और राज्य के विकास के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करना जरूरी हो गया है। अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के सभी जिला, महानगर एवं विधानसभा अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक एवं 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा द्वारा किए जा रहे सत्ता के दुरुपयोग और भावी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में रहते दस वर्ष होने वाले हैं। इन वर्षों में सत्ता का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हुआ है। भाजपा संविधान नहीं मानती है। संविधान का मुद्दा महत्वपूर्ण है। समाजवादी पार्टी के लिए संविधान सब कुछ है। 2024 में भाजपा की बेईमानी के बाद भी समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आयी। समाजवादी पार्टी नम्बर एक पर रही। विधानसभा चुनाव में किसी तरह का भ्रम नहीं रखना है। इस बार कोई चूक न हो। 2027 करो मरो का लक्ष्य है। यूपी को खोना नहीं है, अन्यथा लोकतंत्र पर खतरा गहरा हो जाएगा।  यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा का रास्ता असत्य का है। समाजवादी पार्टी सत्य के मार्ग पर है। समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी के मार्ग पर चलती है। समाजवादी पार्टी का रास्ता लोकतांत्रिक और सेकुलर है। समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती है। भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। PDA  की बढ़ती ताकत से भाजपा अवसाद में है। बैठक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  शिवपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, राजेन्द्र चौधरी,  संजय लाठर आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider International

भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में लगाई ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बक पूर्णिमा पोया के अवसर पर वेलिसारा के मूलगंधकुटी पिरिवेन महा विहार में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक भारतीय कला के महान कलाकारों की पेंटिंग्स दिखाई गई, जिनमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रसंगों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया […]

Read More
homeslider National Uttar Pradesh West Bengal

पश्चिम बंगाल के मालदा में जजों को बनाया बंधक

नौ घंटे बाद आधी रात को अर्धसैनिक बलों ने कराया मुक्त, SIR में नाम कटने की अफवाह से नाराज हैं नागरिक, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, SC ने राज्य के वरीय अधिकारियों से किया जवाब तलब, CBI या NIA जांच कराने की अनुमति रंजन कुमार सिंह पश्चिम बंगाल में SIR हटाने को लेकर ममता के […]

Read More